फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Ticket Rules: रात 10 बजे के बाद नहीं कर सकता टीटीई आपका ट्रेन टिकट चेक, जानें क्या है नियम

Fri, 03 Dec 2021 01:56 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग रेलवे के जरिए सफर करते हैं। भारत के रेलवे नेटवर्क की गिनती दुनिया की चौथी सबसे विशाल रेल नेटवर्क में की जाती है। यात्रियों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं, ताकि सफर के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। भारतीय रेलवे अक्सर यात्रियों के सफर को सुगम और सरल बनाने के उद्देश्य से कई बदलाव और नए नियम लेकर आत रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको इंडियन रेलवे के एक ऐसे ही खास नियम के बारे में बताने वाले हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। क्या आपको इस बारे में पता है कि टीटीई यानी ट्रैवल टिकट एग्जामिनर आपके टिकट को रात 10 बजे के बाद चेक नहीं कर सकता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको भारतीय रेलवे के इस नियम के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
भारतीय रेलवे द्वारा बनाए गए नियम में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि रात 10 बजे के बाद टिकट एग्जामिनर यात्रियों के ट्रेन टिकट को वेरिफाई नहीं कर सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
ट्रेन में सफर के दौरान अक्सर टिकट एग्जामिनर यात्रियों को जगाकर उनका ट्रेन टिकट चेक करते हैं। इस कारण यात्रियों को नींद से उठकर अपना ट्रेन टिकट और पहचान पत्र टीटीई को दिखाना पड़ता है। इस कारण सफर कर रहे यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस नियम को बना रखा है। नियम में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि टीटीई रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच यात्रियों के टिकट को चेक नहीं कर सकता है। टीटीई सुबह 6 से रात 10 बजे के बीच ही यात्रियों के ट्रेन टिकट को चेक कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
वहीं अगर कोई यात्री रात 10 बजे के बाद ट्रेन में सफर करता है, तो टीटीई उसके टिकट और आईडी का वेरिफिकेशन कर सकता है। सफर के दौरान यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए इस नियम को बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें