फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के इस अद्भुत राज्य में घूमने का सस्ता और सुनहरा मौका, प्रधानमंत्री मोदी का है यहां से खास नाता

Tue, 20 Aug 2019 03:52 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
जब भी कहीं घूमने की प्लानिंग करें तो हमेशा नई जगह जाने की चाह रखनी चाहिए। इससे आप नई कला, संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान और इतिहास से परिचित होते हैं। घूमने के साथ-साथ आपका ज्ञान भी बढ़ जाता हैं। ऐसा ही दिलचस्प मौका इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन एक बार फिर आपको दे रहा हैं, जिसमें आप पूरे परिवार के साथ बेहद खूबसूरत जगह के दर्शन कर सकते हैं। खास बात ये हैं कि यात्रा की शुरुआत दिल्ली से होगी। 
विज्ञापन

2 of 4
गिर के शेर,थार के मरुस्थल और कच्छ के रण की खूबसूरती से सजा है गुजरात कौन नहीं जाना चाहेगा। भगवान श्री कृष्ण की दूसरी नगरी और सोमनाथ भगवान के रूप में 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम रूप भी यहीं विराजमान हैं। आईआरसीटीसी यात्रियों को खूबसूरत गुजरात की सैर के लिए जबरदस्त पैकेज दे रहा है। इस पैकेज का नाम 'खुशबू गुजरात की' है। 
विज्ञापन

3 of 4
ये यात्रा ट्रेन (थर्ड एसी) से की जाएगी और इसकी शुरुआत 8 सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होगी। यह टूर कुल 6 रात और 7 दिन का है। आईआरसीटीसी द्वारा टूर पैकेज में नाश्ता और डिनर की सुविधा दी जा रही है। द्वारका पहुंचने पर रुकने की व्यवस्था होटल में होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
इस पैकेज में सिंगल सिटिंग के 25 हजार 820 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, दो लोगों के लिए प्रतिव्यक्ति खर्च 20 हजार 260 रुपये है। जबकि ट्रिपल सिटिंग के लिए प्रतिव्यक्ति 19 हजार 525 रुपये खर्च होंगे। वापसी के लिए 13 सितंबर को यात्रियों की द्वारका रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए ट्रेन होगी। इस दौरान नाश्ता, लंच और डिनर ट्रेन में ही होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें