देश का उत्तरी-पूर्वी इलाका यानी नॉर्थ-ईस्ट घूमने के लिहाज से बहुत ही बेहतरीन है। प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़, पेड़-पौधों से भरी हरियाली लोगों का मन मोह लेती है। आप भी अगर किसी शानदार लोकेशन पर घूमने जाना चाहते हैं या छुट्टियां बिताने की सोच रहे हैं तो नॉर्थ-ईस्ट की सैर कर सकते हैं। इस काम में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, आईआरसीटीसी अक्सर टूर पैकेज लेकर आता रहता है और इस बात भी वह एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको छह रातें और सात दिन तक नॉर्थ-ईस्ट के मशहूर लोकेशन्स पर घूमने का मौका मिलेगा और सबसे खास बात कि इस टूर का मजा आप खुद मोटरसाइकिल यानी बाइक चलाकर ले सकते हैं। आईआरसीटीसी की ओर से आपको हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। आइए जानते हैं इस खास टूर पैकेज के बारे में...