फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर IRCTC लाया है दुबई घूमने का सस्ता पैकेज, 5 दिन के टूर का खर्च महज इतना

Sun, 05 Jan 2020 12:34 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Dubai - फोटो : Pixabay
नए साल में विदेश घूमने का शौक रखते हैं तो ये खबर आपके लिए है। एक बार फिर आईआरसीटीसी बेहद सस्ते में शानदार पैकेज लेकर आया है। घूमने फिरने के शौकीन भारतीयों के लिए संयुक्त अरब अमीरात यानी कि यूएई की यात्रा करना हमेशा से रोमांचक रहा है। यहां विश्व की सबसे ऊंची इमारतों में शुमार बुर्ज खलीफा से लेकर क्रूज की सवारी करने का रोमांच ही अलग होता है। कई बार हम विदेश यात्रा में होने वाले खर्च को लेकर सोचते रह जाते हैं, लेकिन यकीन मानिए, दुबई घूमना बहुत ज्यादा महंगा नहीं है।


 
विज्ञापन

2 of 7
Burj Khalifa, Dubai - फोटो : Pixabay
भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) यूएई की यात्रा के लिए एक खास पैकेज लेकर आया है। आईआरसीटीसी के अनुसार दुबई और अबु धाबी का यह टूर पैकेज पांच दिन और चार रातों का होगा। इसमें पर्यटकों को बुर्ज खलीफा विजिट कराया जाएगा। इसके साथ ही लोग क्रूज राइड का भी मजा ले पाएंगे। पर्यटकों को मिराकेल गार्डन भी घुमाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
Dubai - फोटो : Pixabay
टूर पैकेज की एक और खास बात यह कि लोग बेली डांस का लुत्फ लेते हुए गाला डिनर का आनंद ले सकेंगे। वहीं, पर्यटकों को समुद्र की सैर कराते हुए विश्व भर में प्रसिद्ध मस्जिद समेत कई साइट दिखाए जाएंगे। खरीदारी(शॉपिंग) के शौकीनों के लिए तो दुबई शानदार जगह मानी जाती है। ऐसे में आपका बजट न बिगड़े, यह देखते हुए आप जम कर खरीदारी कर सकते हैं।

4 of 7
Dubai - फोटो : Pixabay
इस पैकेज के तहत आप दुबई और अबुधाबी का टूर कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह टूर पैकेज कब से कबतक के लिए होगा, इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और आईआरसीटीसी के इस पैकेज का लाभ आप कब उठा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
16 फरवरी को रवानगी, 21 को वापसी
इस टूर के लिए आपको जयपुर पहुंचना होगा, जहां से फ्लाइट सेवा शुरू होगी। इस टूर पैकेज के तहत अगले साल 16 फरवरी को स्पाइस जेट एयरलाइंस की प्लेन जयपुर से दुबई के लिए रवाना होगी। वहां से अबु धाबी ले जाया जाएगा और फिर वापस दुबई होते हुए प्लेन 21 फरवरी को जयपुर लौटेगी।
विज्ञापन

6 of 7
Dubai - फोटो : Pixabay
कितना पड़ेगा खर्च
इस पैकेज के लिए आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं थोड़ा महंगा होगा, जबकि ज्यादा व्यक्तियों के लिए खर्च प्रति व्यक्ति कम होता चला जाएगा।
  •     एक व्यक्ति के लिए खर्च— 65,910 रुपये प्रति व्यक्ति
  •     दो व्यक्ति के लिए खर्च— 57,020 रुपये प्रति व्यक्ति
  •     तीन व्यक्ति के लिए खर्च— 56,755 रुपये प्रति व्यक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Burj Khalifa, Dubai - फोटो : Pixabay
यदि आप पूरे परिवार के साथ जाना चाह रहे हैं और आपको लग रहा है कि छोटे बच्चों के लिए रियायत मिल जाएगी तो ऐसा नहीं है। राहत तो मिलेगी, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।
दो से 11 साल के बच्चों के लिए
  •     बेड के साथ— 56,320 रुपये
  •     बिना बेड के— 51,390 रुपये
तो देर किस बात की, अभी से ही प्लान कर लीजिए और फरवरी में निकल पड़िए दुबई घूमने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें