फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: भारत के गौरव को बताएंगी 'भारत गौरव' ट्रेनें, मिलेंगी 5 स्टार की सुविधाएं

Sun, 05 Dec 2021 04:45 PM IST
राजेश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
IRCTC चलाएगा भारत गौरव ट्रेनें - फोटो : istock
रेलवे ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनों को निजी कंपनियों को चलाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी इन ट्रेनों को लीज पर लेकर चलाएंगी। यह ट्रेनें थीम आधारित होंगी और इनका नाम 'भारत गौरव' रखा गया है। रेलवे ने ऐसी 190 ट्रेनों का आवंटन किया है जो पर्यटन की दृष्टि से चलाई जाएंगी। इस तरह की ट्रेनों का संचालन निजी कंपनियों के साथ साथ आईआरसीटीसी भी कर सकती है। यह ट्रेनें नियमित न होकर अपने एक निश्चित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए 3033 रेल डिब्बे चिन्हित किए हैं। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेनें भारत की परंपरा और संस्कृति को बताएंगी। इनसे देश में पर्यटन के क्षेत्र में नए रोजगार बनेंगे और आय बढ़ेगी। अगर आप भी किसी निजी कंपनी के मालिक हैं और पर्यटन से जुड़े हुए हैं तो रेलवे आपको मौका दे रहा है, इस अवसर से जुड़ने का। रेलवे ने इसके लिए आवेदन भी शुरू कर दिए हैं। आइये जानें और क्या है खास -
विज्ञापन

2 of 4
IRCTC चलाएगा भारत गौरव ट्रेनें - फोटो : istock
क्या क्या सुविधा होगी 'भारत गौरव' ट्रेन में
  • रेलवे ने इन ट्रेनों के संचालन के लिए ICF कोच निर्धारित किए हैं।
  • रेलवे के अनुसार, भविष्य में वंदे भारत, विस्टा डोम, और LHB कोच भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
IRCTC चलाएगा भारत गौरव ट्रेनें - फोटो : Pixabay
  • इन ट्रेनों के संचालन के लिए कोई व्यक्ति,ट्रस्ट, टूर ऑपरेटर और राज्य सरकारें भी आवेदन कर सकती हैं।
  • राज्य सरकारों की बात करें तो ओडिशा,राजस्थान, कर्नाटक और तमिलनाडु ने ट्रेनों के संचालन के लिए रुचि जाहिर की है।
विज्ञापन

4 of 4
IRCTC चलाएगा भारत गौरव ट्रेनें - फोटो : Pixabay
  • इन ट्रेनों का क्या किराया होगा ये ट्रेन के संचालक तय करेंगे लेकिन रेलवे की इसपर नजर रहेगी ताकि किराए को लेकर यात्रियों में परेशानी न हो।     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें