फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-यूपी घूमने से भी सस्ती है ये विदेश यात्रा, आपको खुश कर देगा IRCTC का ये सस्ता टूर पैकेज

Fri, 10 Jan 2020 01:31 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भूटान - फोटो : Pixabay
शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई थोड़ा सुकून चाहता है। यात्रा करना इसका बेहतरीन विकल्प है। न केवल देश के किसी सुदूर जगह की, बल्कि विदेश की यात्रा करना तो हमेंं एक अलग ही अनुभव देता है। अक्सर लोगों का मानना होता है कि विदेश की यात्रा करना जेब पर भारी पड़ सकता है, लेकिन यह गलत है। जरूरी नहीं कि हर बार विदेश यात्रा महंगी ही हो। विदेश यात्रा सस्ती भी होती है, खासकर आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के तहत तो यह जेब पर बिल्कुल भारी नहीं पड़ता। आइए, जानते हैं एक सुंदर देश के सस्ते टूर पैकेज के बारे में:
विज्ञापन

2 of 6
Bhutan Tourism - फोटो : IRCTC
हम बताने जा रहे हैं, भारत और चीन के बीच हिमालय की गोद में बसे भूटान देश के टूर के बारे में। यह देश भले ही छोटा सा हो, लेकिन खुशहाली के मामले में  यह एशिया में पहले स्थान पर है। भूटान की खूबसूरती देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक आते हैं। प्रकृति की हसीन वादियों के बीच यहां आकर पर्यटक आनंदित हो उठते हैं। अगर आप भी भूटान घूमना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक सस्ता और शानदार पैकेज लेकर आया है। 
विज्ञापन

3 of 6
bhutan - फोटो : social media
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम है- अद्भुत भूटान एक्स दिल्ली(Adbhut Bhutan Ex Delhi) है। 5 रात और 6 दिनों के इस टूर पैकेज के दौरान पर्यटकों को भूटान के पारो, थिम्पू और पुनाखा जैसी जगहों पर घूमने का अवसर मिलेगा। इस टूर की शुरुआत दिल्ली से होगी। पर्यटकों को फ्लाइट से भूटान ले जाया जाएगा। 

4 of 6
bhutan
आईआरसीटीसी टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। इस टूर की शुरुआत आगामी 25 मार्च को होगी। इस टूर पैकेज के तहत पर्यटक फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास से सफर कर पाएंगे। खर्च की बात करें तो यह बहुत ज्यादा महंगा नहीं है। देश में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पांच से छह दिन में 50 हजार खर्च हो जाना आम बात है। केवल पूरी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ शहर ही घूमना चाहें तो 50 हजार कब खर्च हो जाएंगे, पता भी नहीं चलेगा, लेकिन भूटान का टूर पैकेज इससे सस्ता है।
विज्ञापन

5 of 6
bhutan - फोटो : social media
अगर आप अपने पार्टनर के साथ इस टूर का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मात्र 47 हजार 400 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे, वहीं तीन लोगों की यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति खर्च महज 42 हजार 350 रुपये लगेगा। जबकि अकेले यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 52 हजार 600 रुपये पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भूटान - फोटो : Pixabay
इस पैकेज के तहत पर्यटकों की हवाई यात्रा, पांच रात होटल में ठहरना, नाश्ता और रात के डिनर आदि का खर्च जुड़ा हुआ है। वहीं, पारो, थिम्पू और पुनाखा के दर्शनीय स्थलों का प्रवेश शुल्क भी जुड़ा हुआ है। टूर पैकेज में रूम सर्विस, व्यक्तिगत जरूरत की चीजें या अतिरिक्त दर्शनीय स्थलों पर जाने के लिए और शॉपिंग के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें