गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में सात जनवरी से चल रहा अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी महोत्सव(Internation Kite Festival 2020) दुनियाभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर साल उत्तरायन यानी मकर संक्रांति के अवसर पर इस अंतरराष्ट्रीय पतंगबाजी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। राज्य के पारंपरिक आयोजनों में से एक पतंग महोत्सव में दुनिया भर से लोग हिस्सा लेते हैं। देखें, इस आयोजन की शानदार तस्वीरें: