फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Picnic Day 2023: पिकनिक के लिए बेस्ट हैं ये जगह, फिर से जी उठेंगे अपना बचपन

Sun, 18 Jun 2023 11:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फैमिली के साथ पिकनिक - फोटो : Istock
International Picnic Day 2023: पिकनिक का जिक्र होते ही बचपन की याद ताजा हो जाती है। पिकनिक का अर्थ किसी खूबसूरत जगह पर अपने करीबियों के साथ मस्ती करना, घर से स्नैक्स पैक करके ले जाना और वहां एक सर्किल में बैठकर उस लजीज खाने का लुत्फ उठाना, खेलना कूदना, फोटो क्लिक करना और दोस्तों व परिवार के साथ कुछ खास वक्त बिताना। सामान्य तौर पर पिकनिक एक दिन की शार्ट ट्रिप होती है। पिकनिक शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ प्रकृति के बीच बैठकर भोजन या नाश्ता करना है। इन तरह के मजेदार मौके को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 18 जून को अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस मनाया जाता है। गर्मी का मौसम है और छुट्टियों का मौका भी है। परिवार, बच्चों, दोस्तों या पार्टनर के साथ किसी प्राकृतिक जगह पर जाकर पिकनिक का लुत्फ उठा सकते हैं। ये रहे पिकनिक मनाने के लिए बेहतर विकल्प ।
विज्ञापन

2 of 5
पिकनिक - फोटो : Pixabay
नेचर पार्क

जैसा कि पिकनिक के नाम से ही स्पष्ट है, प्रकृति के बीच अपने प्रियजनों के साथ अच्छा वक्त गुजारना। ऐसे में आप शहर के किसी ऐसे पार्क में जा सकते हैं जहां हरियाली, पेड़ पौधे हों। किसी हरे भरे पेड़ की छांव में बैठकर आप पिकनिक का लुत्फ उठा सकते हैं। लगभग हर शहर में ऐसे नेचर पार्क होते हैं। इस तरह के पार्क में बच्चों को लिए झूले लगे हो सकते हैं। बच्चे झूलों का आनंद उठा सकते हैं, उनके लिए कुछ खेलकूद का सामान भी ले जा सकते हैं। अगर बड़े जा रहे हैं तो पेड़ की ठंडी हवाओं का लुत्फ उठा सकते हैं। दिल्ली का राम मनोहर लुहिया पार्क, इंदिरापुरम का स्वर्ण जयंती पार्क या वेस्ट टू वंडर पार्क, लखनऊ का जनेश्वर मिश्र पार्क, कानपुर का फूल पार्क, देहरादून के एफआरआई में पिकनिक मनाने जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पिकनिक के लिए जू जाएं - फोटो : अमर उजाला।
प्राणी उद्यान

पार्टनर, दोस्तों या परिवार के साथ पिकनिक पर शहर के जू को घूमने जा सकते हैं। बचपन में स्कूल पिकनिक पर अक्सर बच्चों को चिड़ियाघर या प्राणी उद्यान ले जाया जाता है। पिकनिक पर यहां पहुंचकर आपकी बचपन की यादें ताजा हो जाएंगी। वाटरपार्क में भी पिकनिक मनाने जा सकते हैं।

4 of 5
झील - फोटो : अमर उजाला
झील या नदी किनारे

अगर आपके शहर में कोई नदी या झील हो तो उसके किनारे पिकनिक पर जा सकते हैं। झील किनारे पिकनिक मनाने के साथ ही बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। कई शहरों में खूबसूरत घाट भी हैं, इन घाटों पर पिकनिक मनाने में अलग आनंद महसूस होगा। राजस्थान में मीठे पानी की सबसे बड़ी कृत्रिम झील जयसमंद झील है, पिकनिक के लिए यहां जा सकते हैं। भोपाल में बड़ा तालाब किनारे भी पिकनिक मना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bhedaghat - फोटो : pixabay
जलप्रपात 

गर्मी के मौसम में झरने के करीब पिकनिक मनाने में ठंडक का अहसास होगा। मध्य प्रदेश का भेड़ाघाट जलप्रपात, मिर्जापुर में सिद्धनाथ की दरी, विंडन फाॅल, कानपुर का गंगा बैराज पर पिकनिक के लिए जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें