फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: देश में इन स्थानों पर घूमने के लिए खास ILP परमिट जरूरी, क्या आप भी कर रहे हैं यात्रा की प्लानिंग?

Tue, 03 Jan 2023 01:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इनर लाइन परमिट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
भारत में पर्यटन के कई ऐसे खास स्थान हैं जो देश ही नहीं विदेशी लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि देश के ही कई हिस्सों में घूमने जाने के लिए आपको खास परमिट लेने की आवश्यकता होती है? जी हां, विदेशी सीमा से लगे कई राज्यों में कुछ खास स्थानों पर घूमने जाने के लिए आपको परमिट लेना पड़ता है। असल में यह इन इलाकों की संवेदनशीलता की दृष्टि से बनाया गया नियम है जिसमें विशेष स्थानों के लिए आपको  इनर लाइन परमिट (ILP) प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।

भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संवेदनशील जगहों के लिए आईएलपी परमिट जारी किया जाता है।  ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि उन क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके, आदिवासी संस्कृतियों की रक्षा की जा सके और अप्रिय घटनाओं को कम किया जा सके।

तो, आइए कुछ ऐसे ही खूबसूरत स्थलों के बारे में जानते हैं, जहां जाने के लिए आपके पास आईएलपी परमिट होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
चांगलांग (अरुणाचल प्रदेश) - फोटो : Twitter
अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश की सीमाएं भूटान और चीन के साथ लगी हुई हैं, इसलिए, संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण यहां के कुछ खास जगहों पर घूमने के लिए आपके पास आईएलपी परमिट होना चाहिए। जो लोग यहां यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, वे संरक्षित क्षेत्रों के लिए परमिट अरुणाचल प्रदेश सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। अधिकतम 30 दिनों के लिए प्रति व्यक्ति 100 रुपये की शुल्क में परमिट मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
लोंगवा गांव, नागालैंड - फोटो : Twitter
नागालैंड

नागालैंड, पूर्व में म्यांमार के साथ अपनी सीमा साझा करता है। यहां लगभग 16 जनजातियां भी रहती हैं जिनकी अपनी अलग भाषा, रीति-रिवाज है। नागालैंड अपनी प्राकृतिक संपदाओं के लिए काफी खूबसूरत स्थलों में से एक रहा है। यहां के कुछ सीमावर्ती इलाकों के लिए आपको ILP परमिट की जरूरत होती है। आप परमिट ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। नागालैंड की सीमा को काफी संवेदनशील माना जाता रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
आइजोल का खूबसूरत नजारा - फोटो : Instagram/_aizawl
मिजोरम

मिजोरम की सीमा म्यांमार और बांग्लादेश के साथ मिलती है, यहां कई जनजातीय समुदाय भी निवास करता है। इस खूबसूरत गंतव्य की यात्रा करने के लिए भी आपके पास इनर लाइन परमिट होना अनिवार्य है, जिसे आप संपर्क अधिकारी, मिजोरम सरकार से प्राप्त कर सकते हैं। आइजोल के लेंगपुई हवाई अड्डे पर भी सुरक्षा अधिकारियों से विशेष पास प्राप्त किए जा सकते हैं।

अधिकारी कहते हैं, इस तरह के पास, यात्रा करने वाले और स्थानीय निवासियों दोनों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें