शहरों में बढ़ती प्रदूषण की समस्या से लोग परेशान हैं। भारत के कई शहरों में लोग प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। अगर आप भी शहर के प्रदूषण से परेशान हो गए हैं और कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां की हवा बिल्कुल शुद्ध है और सर्दियों को छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आईए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में...
आईजोल
भारत में मिजारम का आईजोल सबसे शुद्ध हवा वाले शहरों में से एक है। आप यहां पर सर्दियों में घूमने के लिए जा सकते हैं। इस खूबसूरत जगह पर आप बहुत कम खर्च कर यहां की सुंदरता देख सकते हैं। आईजोल में घूमने वाली कई खूबसूरत जगहें हैं जहां पर घूम सकते हैं। आईजोल में खावंगलांग वन्यजीव अभ्यारण्य, वानत्वांग वाटरफॉल्स, तामडील झील, बुर्रा बाज़ार, मिज़ोरम स्टेट म्यूज़ियम, डर्टलांग पहाड़ियां, रेइक हेरिटेज गांव बेहद सुंदर हैं जहां की प्राकृतिक सुंदरता देख सकते हैं।