फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी में घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत की इन शानदार जगहों पर जाना न भूलें

Sun, 02 Jan 2022 05:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारत की इन शानदार जगहों पर जाना न भूलें - फोटो : Pixabay
नए साल की शुरुआत हो चुकी है। नए साल में हम सभी की चाहत होती है कि कहीं घूमने जाएं। जनवरी में लोगों का मन बर्फीली जगहों पर जाने का अधिक होता है, क्योंकि यहां पर घूमने का अलग ही मजा है। जनवरी में कई लोग घूमने जाने की तैयारी में कर रहे हैं। अगर आप भी घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम आपको भारत के उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर आपको जनवरी के महीने में घूमने का अनुभन ही कुछ अलग होगा।

मनाली 

भारत में कई हिल स्टेशन हैं जो जनवरी के महीने में बर्फ की चादर से ढक जाते हैं। हिमाचल प्रदेश का मनाली इन खूबसूरत हिल स्टेशन में शामिल है जो घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां पर आप परिवार और अपने दोस्तों के साथ जा सकते हैं। यहां पर प्रकृति की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां पर हिडिम्बा देवी का मंदिर स्थित है जहां घूमने जा सकते हैं। यहां पर हॉट स्प्रिंग में स्नान का आनंद ले सकते हैं। आप मनाली में बर्फ की पहाड़ियों के बीच कैंपिंग का भी मजा ले सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
भारत की इन शानदार जगहों पर जाना न भूलें - फोटो : Pixabay
गोवा

भारत में गोवा भी खूबसूरत जगहों में से एक हैं। अगर हम घूमने की बात करें, तो ऐसा हो ही नहीं सकता है कि गोवा का नाम ना आए। गोवा भी जनवरी महीने में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां शांत बीच पर बैठने का आनंद ही अलग है। यहां की खूबसूरती भारत ही नहीं विदेशि के लोगों को भी खूब आकर्षित करती है। यहां की नाइटलाइफ़, पार्टीज लोगों को खूब पसंद आती है। 
विज्ञापन

3 of 5
भारत की इन शानदार जगहों पर जाना न भूलें - फोटो : Pixabay
दार्जिलिंग

भारत के खूबसूरत जगहों में शामिल दार्जिलिंग भी जनवरी में घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां के खूबसूरत बौद्ध मठ काफी मशहूर हैं। यहां चाय बागान और टॉय ट्रेन बेहद प्रसिद्ध हैं। यहां पर प्रकृति की सुंदरता देखने के लिए लोग विदेशों से आते हैं। अगर आप दार्जिलिंग जाते हैं, तो टॉय ट्रेन का मजा जरूर लें। यहां पर कई सारी घूमने वाली जगहें हैं। 

4 of 5
भारत की इन शानदार जगहों पर जाना न भूलें - फोटो : Pixabay
जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी तरफ लोगों को आकर्षित करती है। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर में कई चीजें देखने लायक हैं। जनवरी के महीने में यह शहर और रंग-बिरंगा नजर आता है। जनवरी के महीने में भारत में घूमने के लिए पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां पर हवा महल, आमेर किला, जंतर मंतर, चोखी ढाणी और बिड़ला मंदिर जैसे कई प्रसिद्ध स्थल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारत की इन शानदार जगहों पर जाना न भूलें - फोटो : Pixabay
गुलमर्ग

कश्मीर का गुलमर्ग जनवरी में घूमने के लिए परफेक्ट जगह है। यहां पर स्कीइंग, केबल कार की सवारी कई रोमांचक गतिविधियां कर सकते हैं। यहां पर आप बर्फ का भी मजा ले सकते हैं। गुलमर्ग एशिया की सबसे ऊंची और सबसे लंबी केबल कार वाली जगह है। यहां पर पर्यटकों के लिए अल्पाथर झील, खिलनमर्ग, महारानी मंदिर, निंगली नाला, सेंट मैरी चर्च घूमने लायक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें