फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Long Weekend: 12 अगस्त से 15 अगस्त लॉन्ग वीकेंड का मौका, इन जगहों पर जानें से बचें

Fri, 11 Aug 2023 04:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको भीड़भाड़ से डर लगता है तो आप इस हफ्ते पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड पर इन जगहों पर जानें से बचें।
विज्ञापन
1 of 6
Picnic - फोटो : Pixabay
Long Weekend: सन 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद से हर साल 15 अगस्त के दिन भारत में आजादी का जश्न स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन हर भारतीय के लिए बेहद खास होता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन हर भारतीय उन जांबाज शहीद जवानों और हस्तियों को याद करता है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी थी। सभी शहीदों को नम आंखों से नमन किया जाता है। ऐसे में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा इस दिन सार्वजनिक अवकाश होता है, तो लोग अपने परिवार के साथ घूमने जाते हैं।

अगर इस बार की बात करें तो इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। यानी कि अगर आप सिर्फ सोमवार का अवकाश ले लें तो आपको सीधा चार दिन (शुक्रवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार) की छुट्टी मिल सकती है। घूमने का शौक तो हर किसी को होता है पर, बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें भीड़भाड़ वाली जगहों पर काफई परेशानी होती है। ऐसे में आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको इस लॉन्ग वीकेंड पर काफी भीड़ मिल सकती हैं तो अगर आप कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो इनका नाम ध्यान रखें। 
विज्ञापन

2 of 6
Shimla - फोटो : Istock
शिमला

दिल्ली से महज कुछ घंटे की दूरी पर स्थित शिमला में लोग लॉन्ग वीकेंड के लिए पहले से बुकिंग कर लेते हैं। यहां पर आपको वीकेंड पर काफी भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। छुट्टियों के दिनों में गांधी चौक से लेकर मॉल रोड और टावर क्लॉक तक काफी भारी संख्या में पर्यटक मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
mussoorie - फोटो : self
मसूरी

पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी उत्तराखंड का एक काफी खूबसूरत शहर है। लॉन्ग वीकेंड पर यहां भी आपको काफी ज्यादा भीड़भाड़ मिल सकती है। होटलों की बुकिंग भी फुल हो जाती है, साथ में सभी चीजों के दाम भी काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं।

4 of 6
इंडिया गेट - फोटो : Self
इंडिया गेट

अगर आपको भीड़ में जाने से घबराहट होती है तो स्वतंत्रता दिवस पर पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड पर गलती से भी दिल्ली में स्थित इंडिया गेट ना जाएं। यहां इंडिया गेट के पास में स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल भी देखने और घूमने के लिए पर्यटक काफी अधिक संख्या में पहुंचते हैं, ऐसे में भीड़ की वजह से आपको परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Attari-Wagah Border - फोटो : Agency (File Photo)
अटारी-वाघा बॉर्डर

वैसे तो स्वतंत्रता दिवस पर जाने के लिए ये सबसे बेस्ट जगह है, लेकिन अगर आपको भीड़ में जाने से डर लगता है, या भीड़ से घबराहट होती है तो अटारी-वाघा बॉर्डर को घूमने की प्लानिंग में शामिल ना करें। यहां स्वतंत्रता दिवस की वजह से भारी तादाद में लोग पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Red Fort - फोटो : istock
लाल किला 

लाल किला चाहे आगरा हो या फिर दिल्ली का, दोनों ही जगह आपको भीड़ का सामना करना पड़ सकता है। यहां एंट्री के लिए भी आपको ज्यादा समय के लिए लाइन में लगना पड़ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें