भारत में कई ऐसी जगह हैं, जहां हर साल काफी पर्यटक घूमने पहुंचते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी काफी संख्या में यहां सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं, और अपने साथ कई अच्छी यादें लेकर लौटते हैं। हालांकि, कोरोना काल होने की वजह से पिछले काफी समय से पर्यटन स्थल बंद हैं, और वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं है। लेकिन अब जब कोरोना के केस घटने लगे हैं, तो कई जगहों पर पाबंदियों में ढील दी गई है। ऐसे में लोग फिर से घूमने के लिए अपनी पसंदीदा जगहों पर जा सकते हैं। वहीं, अब गर्मियों का मौसम चल रहा है, और इस मौसम में लोग प्रकृति के नजारों को देखना पसंद करते हैं, ठंडी जगहों पर समय बिताना चाहते हैं आदि। ऐसे में अगर आप भी पहाड़ों पर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, नदी-झरनों में नहाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप जून-जुलाई के महीने में जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।