हर साल काफी संख्या में लोग अलग-अलग जगहों और अलग-अलग देशों में घूमने का प्लान करते हैं। कई देश ऐसे हैं, जिनकी आजीविका पर्यटकों पर काफी ज्यादा टिकी हुई है। ऐसे में इनके लिए पर्यटन स्थलों का निरंतर चलना काफी जरूरी भी है। जिस तरह हर साल भारत में देश-विदेश से काफी पर्यटक पहुंचते हैं, ठीक उसी तरह भारत के लोग भी विभिन्न देशों में घूमने जाते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन लगा दिया गया जिसमें भारत भी शामिल था। भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने किस कदर कहर मचाया, ये पूरी दुनिया ने देखा। ऐसे में ज्यादातर देशों ने भारतीयों के अपने देश में आने पर रोक लगा दी। हालांकि, मौजूद समय में जब हालात फिर से ठीक हो रहे हैं, तो कई देशों ने फिर से भारतीय पर्यटकों के लिए अपने देश के द्वार खोले हैं। ऐसे में अगर आप भी विदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कौन-कौन से देशों में और कैसे यात्रा कर सकते हैं।