फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Family Trip: परिवार संग करनी है ट्रिप तो ये जगहें हैं बेस्ट

Fri, 22 Jul 2022 05:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
travel - फोटो : istock
अक्सर लोग दोस्तों के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर जाने की ख्वाहिश रखते हैं। क्योंकि परिवार के साथ ट्रिप प्लान करना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर आप अपनी फैमिली के साथ किसी वेकेशन पर जाने की सोच रहे हैं। तो भारत की इन जगहों पर बेफिक्र हो कर जा सकते हैं। यहां के नजारें खूबसूरत होने के साथ ही परिवार के साथ घूमने के लिए परफेक्ट हैं। तो चलिए जानें उन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां पर आप फैमिली के साथ ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
mountain - फोटो : Facebook/Krishnendu Pathak
सोलन
अगर आप शहर की भीड़भाड़ से दूर परिवार के साथ कुछ दिन एकांत में बिताना चाहते हैं। तो हिमाचल प्रदेश के इस छोटे से शहर की सैर पर निकल जाएं। यहां के नजारे खूबसूरत तो हैं ही यहां का तापमान भी गर्मियों में काफी कम होता है। ऐसे में आप गर्मी से राहत पाने के लिए इस शहर का रूख कर सकते हैं। सोलन को भारत की मशरूम सिटी भी कहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
auli - फोटो : अमर उजाला
औली
शिमला और मनाली में ज्यादातर टूरिस्ट जाते हैं। ऐसे में आप इन भीड़ वाली जगहों को छोटकर औली की सैर कर सकते हैं। यहां पर सर्दियों के मौसम में काफी सारी एक्टिविटीज की जा सकती हैं। वहीं गर्मियों में भी यहां पर काफी सारी चीजें हैं फैमिली के साथ एंज्वॉय करने के लिए। 

4 of 5
Gurudwara Shri Manikaran Sahib - फोटो : istock
मणिकरण
पार्वती वैली के पास बसा छोटा सा शहर है मणिकरण, जो सिख लोगों का प्रमुख तीर्थस्थल है। इसके साथ ही यहां पर खूबसूरत नजारे हैं। जिसे देखने के लिए आप परिवार के साथ जा सकते हैं। टूरिस्ट और ट्रैकर्स इस जगह को काफी पसंद करते हैं। यहां का तापमान गर्मियों में भी काफी कम रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुक्तेश्वर मंदिर - फोटो : Facebook
मुक्तेशवर
उत्तराखंड के इस छोटे से हिल स्टेशन पर 350 साल पुराना मुक्तेश्वर धाम मंदिर भी है। जहां पर आप परिवार के साथ आसानी से जा सकते हैं नैनीताल से 72 किमी की दूरी में बसे इस हिल स्टेशन पर शानदार नजारें। जिसका लुत्फ आप हर मौसम में उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें