Shiva Temple in Delhi: सावन का पावन महीना जारी है। यह महीना भगवान शिव का पसंदीदा महीना है। इसे आराधना और आध्यात्म का महीना माना जाता है। भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं और सावन माह के सोमवार के दिन व्रत करते हैं। वैसे तो यह पूरा महीना ही पवित्र माना जाता है। सावन में शिव भक्त भगवान भोलेनाथ के मंदिर जाते हैं। देश भर में कई सारे शिवालय और शिव मंदिर हैं, जहां आप सावन के मौके पर दर्शन के लिए जाते हैं। इस शिव मंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक या दुग्धाभिषेक करते हैं और पूजा करते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो यहां प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, जहां सावन के मौके पर शिव भक्तों का जमावड़ा लगता है। आप इस सावन दिल्ली के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के हर सोमवार दर्शन के लिए जा सकते हैं। चाहें तो अन्य दिनों में भी इन शिव मंदिरों में दर्शन के लिए जाएं।