फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: कर्नाटक के इस शहर में अनूठे होते हैं होली के रंग, छुट्टियों को यादगार बना देगी ये जगह

Sat, 16 Mar 2019 04:03 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
होली का त्योहार नजदीक है और इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह की भी देखा जा सकता है। सर्दी का मौसम खत्म हो गया है और गर्मियों की शुरूआत हो गई है। ऐसे में आप होली को शानदार और यादगार बनाने के लिए जरूर किसी खास जगह की तलाश में होंगे। आज हम बताएंगे की पुष्कर और मथुरा की होली से भी खास होली कहां होती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हंपी भारत के कर्नाटक राज्य का वो सुंदर स्थान है, जहां का इतिहास आज भी जीवंत है। ये जगह इतनी खास है कि यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया है। हर साल हंपी में लाखो की संख्या में देश और विदेश से सैलानी आते हैं। खासकर मार्च के महीने में ज्यादातर सैलानी यहां साइट सीइंग करने के साथ ही होली मनाने आते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
हंपी में होली दो दिन तक मनाई जाती है। इन दिनों में हंपी की ऐतिहासिक गलियों में स्थानीय लोगों के साथ ही टूरिस्ट भी इक्ट्ठा हो जाते हैं। फिर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जुलूस निकलता है और नाचते-गाते होली का गुलाल उड़ाया जाता है। 

4 of 5
हंपी में होली मनाने और यहां के मुख्य आकर्षणों को देखने के लिए 4 दिन पर्याप्त होते हैं। खास बात यह है कि इस बार होली पर वीकेंड पड़ने से आपको छुट्टियों की दिक्कत भी नहीं होगी। होली 21 मार्च को पड़ रही है और उस दिन गुरुवार है। शनिवार और रविवार तो आपकी छुट्टी होती है। यानि आपको सिर्फ एक दिन की छुट्टी लेनी होगी। सबसे खास बात तो ये है कि दिन भर की मस्ती और कई घंटो तक रंग खेलने के बाद सभी लोग तुंगभद्रा नदी और इससे निकली सहायक नहरों में स्नान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंपी ट्रिप अगर हवाई यात्रा से तय करें तो अच्छा रहेगा। अगर समय की कोई दिक्कत नहीं है तो आप ट्रेन से भी पहुंच सकते हैं। साथ ही, यहां पहुंचने के लिए हुबली और बेलगउम सबसे कम दूरी के एयरपोर्ट हैं। जबकि हंपी के सबसे करीब बेंगलुरु एयरपोर्ट है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें