फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: होली को बनाना चाहते हैं यादगार तो जाइए दक्षिण और उत्तर भारत की इन खूबसूरत जगहों पर

Sat, 16 Mar 2019 03:13 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारत अपनी परंपरा, संस्कृति, मंदिरों और त्योहारों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। अब मौसम है होली के त्योहार का जिसमें रंगों उड़ेंगे और स्वदिष्ट पकवान बनेंगे। ये दो ऐसी चीजें हैं जो सदियों से नहीं बदली बाकि युवाओं का होली मनाने का तरीका थोड़ा बदल चुका है। लोग अब होली फेस्टिवल्स में जाना पसंद करते हैं। साथ ही जिन जगहों की होली ज्यादा मशहूर है, वहां का आनंद लेना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आज आपको बताएंगे कि मथुरा और राजस्थान कि होली से अलग कुछ ऐसी खास जगहें हैं, जहां कि होली देख ली तो मजा आ जाएगा। 
विज्ञापन

2 of 5
केरल अपनी डिसेंट सभ्यता के लिए जाना जाता है लेकिन रंगों का त्योहार होली यहां उतनी ही धूम के साथ मनाया जाता है। जो लोग होली में कुछ हटकर अनुभव करना चाहते हैं उनके लिए केरल में होली मनाना यादगार रहेगा। होली को यहां मंजुल कुली और उक्कुली के रूप में जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
असम में होली को डोल जात्रा के रूप में जाना जाता है। यहां उत्तर भारत कि तरह दो दिनों तक होली मनाई जाती है। पहले दिन लोग होली मिट्टी की झोपड़ी जलाते हैं, जैसे उत्तर भारत में होलिका दहन होता है।दूसरे दिन रंगों और पानी से होली खेली जाती है।
 

4 of 5
होली मनाने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन कर्नाटक है। अपनी संपन्न संस्कृति और शांति के लिए मशहूर कर्नाटक खासकर हंपी की होली का अनुभव आप कभी भूल नहीं पाएंगे। तेज म्यूजिक, ढोल नगाड़ों और ढ़ेर सारे रंगों वाली होली देखने लायक होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप जानते हैं कि मणिपुर में भी होली शानदार तरीके मनाई जाती है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर मणिपुर में योसंग त्योहार और होली का उत्सव यहां 6 दिन तक चलता है। इस दौरान खाने-पीने के पारंपरिक स्वाद का जायका आप ले सकते हैं। वो अलग बात है होली यहां का पारंपरिक त्योहार नहीं है लेकिन इसे बेहद शानदार तरीके से मनाया जाता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें