सतर्कता के साथ लें सफर का आनंद
- फोटो : istock
वाहन भी जांचें
हिचहाइकिंग के लिए अमूमन कार, ट्रॉली या ट्रक को पसंद किया जाता है। लेकिन कोई भी वाहन चुनते समय यह जरूर ध्यान रखें कि-
- ड्राइवर का व्यवहार अगर संदिग्ध लग रहा है तो कभी भी वाहन में सवार न हों, खासकर यदि ड्राइवर बार बार गाड़ी में बैठने की जबरदस्ती या आग्रह कर रहा है तो।
- खुला पिकअप ट्रक या ऐसा ही कोई वाहन है तो खतरा कम होगा, बंद या काले शीशे वाली गाड़ी को भूलकर भी न चुनें।
- वर्तमान में गैजेट्स बहुत काम के साबित होते हैं, मैप से लेकर अलर्ट मोड व अन्य कई सुविधाएँ इनमें ऐसी होती हैं जो हिचहाइकिंग के दौरान रास्ता भटकने और गलत लोगों से बचने में मदद करती हैं।
- अपने पास सुरक्षा के साधन जरूर रखें। चाहे वह स्प्रे हो या छोटी सी रस्सी।
- कैश कम से कम रखें और मोबाइल को हमेशा फुल चार्ज रखें।
- कोशिश करें कि स्थानीय भाषा के जरूरी शब्द जैसे मदद कीजिये, पुलिस बुलाइये, बचाइए, आदि आपको पता हों।
- यदि आप हिचहाइकिंग करने वालों को अपने वाहन में लिफ्ट दे रहे हों तब भी सतर्कता रखना जरूरी है।
- किसी को भी अपनी यात्रा का प्लान, परिवार या अपनी निजी जानकारी देने से बचें।