फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Cheapest Shoes Market: दिल्ली की इन बाजारों में मिलते हैं सस्ते ब्रांडेड शूज, कीमत मात्र 500 रुपये

Sun, 22 Jan 2023 02:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली की इन बाजारों में मिलते हैं सस्ते ब्रांडेड शूज - फोटो : istock
Cheapest Shoes Market Delhi : देश की राजधानी दिल्ली अपने टूरिस्ट प्लेसों की वजह से काफी फेमस हैं। लोग देश-विदेशों से यहां घूमने आते हैं। यहां आपको ना सिर्फ घूमने की कई जगह मिल जाएंगी बल्कि यहां के बाजार भी काफी फेमस हैं। ऐसे में आज की खबर में हम आपको दिल्ली के कुछ खास बाजारों के बारे में बताएंगे। अगर आप अलग-अलग कंपनियों के जूते पहनने के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है।

दरअसल, दिल्ली में कई ऐसे मार्केट हैं जहां जाकर आप बेहद कम दामों में ब्रांडेड जूते खरीद सकते हैं। खास बात ये है कि दिल्ली में इस तरह के बाजार एक-दो नहीं बल्कि कई हैं, जहां आप महज 500 रुपये में बड़ी आसानी से ट्रेंडी शूज खरीद सकते हैं। ये बाजार उनके लिए काफी अच्छे हैं जो लोग कम रुपयों में ट्रेंडी स्नीकर्स-शूज खरीदना चाहते हैं। आइए आपको भी इन बाजारों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
चप्पल वाली गली सदर बाजार - फोटो : istock
चप्पल वाली गली सदर बाजार 

सदर बाजार दिल्ली के सबसे बड़ी मार्केटों में से एक है। यहां होल सेल में हील्स और चमड़े की चप्पल बेहद ही कम दामों पर मिल जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
चोर बाजार - फोटो : istock
चोर बाजार 

दिल्ली में एक ऐसा चोर बाजार है, जहां बेहद कम दामों में वुडलैंड, क्लार्क्स, स्टीव मैडेन और ज़ारा के शूज मिल जाते हैं। इतना ही नहीं, यहां ब्रोग्स, ऑक्सफ़ोर्ड, चमड़े के जूते, सैंडल और फ्लिप-फ्लॉप भी महज 500 रुपये के अंदर मिल जाते हैं। बस इसके लिए आपको थोड़ा मेहनत करनी पड़ेगी। 

4 of 5
लाजपत नगर - फोटो : istock
लाजपत नगर

दिल्ली का ये बाजार वैसे तो कपड़ों के लिए काफी फेमस है लेकिन आपको यहां सस्ते दामों पर इंडियन फुटवियर काफी कम पैसों में मिल जाएंगी। यहां आप ब्रांडेड फॉर्मल शूज भी खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
महिपालपुर फैक्टी आउटलेट - फोटो : istock
महिपालपुर फैक्टी आउटलेट

दिल्ली के महिपालपुर में आपको कई फैक्टी आउटलेट मिल जाएंगे। जहां आपको नाइक से लेकर एडीडास, पूमा, रीबॉक और रेड चीफ जैसे कई ब्रांड के शूज बेहद कम दाम में मिल जाएंगे। ये स्नीकर्स काफी स्टाइलिश होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें