जिन लोगों को घूमने का शौक होता है, वह एक बार विदेश की सैर जरूर करना चाहते हैं। भारत में कहीं भी सफर की योजना बनाना आसान है लेकिन भारत से बाहर जाने के लिए कई तरह की बाधाएं बीच में आ सकती हैं। पासपोर्ट, वीजा आदि की व्यवस्था तो फिर भी हो सकती है लेकिन सबसे ज्यादा समस्या आती है भाषीय ज्ञान की। दूसरे देशों की भाषा न आने, अंग्रेजी में हाथ तंग होने के कारण वह समझ नहीं पाते कि विदेश यात्रा के दौरान वह किस तरह से विदेशियों से संवाद करेंगे। एयरपोर्ट से टैक्सी बुक करने से लेकर होटल में कमरा लेने, विदेश के पर्यटन स्थल घूमने और यहां तक की खाना मंगवाने तक के लिए उन्हें उस देश की भाषा या कम से कम अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए। इस कारण वह मन होने के बावजूद भी विदेश जाने से हिचकते हैं। लेकिन कई ऐसे देश हैं, जहां आपको टूटी फूटी अंग्रेजी नहीं बोलनी पड़ेगी। इन देशों में आप खुलकर आत्मविश्वास के साथ हिंदी बोल सकते हैं और विदेशी आपकी बात को समझेंगे। अगर आप भारत से बाहर किसी ऐसे देश की सैर करना चाहते हैं, जहां आप आसानी से हिंदी में बात करके विदेशियों को अपनी बात समझा सकें, तो यहां आपको कुछ ऐसे देशों के बारे में बताया जा रहा है, जहां हिंदी का चलन है।