कोरोना महामारी के बीच कई तरह के प्रतिबंध हैं। ऐसे में यात्राएं तो दूर घर से बाहर न निकलने की जरूरत है। लेकिन फरवरी महीना आते ही प्रेमी जोड़े उत्साहित हो जाते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। वैलेंटाइन डे को प्यार का दिन कहा जाता है। इस दिन प्यार करने वाले अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताते हैं। किसी त्योहार की तरह खास तरीके से इस दिन को मनाते हैं। वैलेंटाइन डे के एक हफ्ते पहले से ही प्यार के अलग अलग खास दिनों की शुरुआत हो जाती है। ऐसे में कपल वैलेंटाइन सप्ताह में किसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं ताकि वह इन प्यार वाले दिनों में अपने साथी के साथ हों। कोविड के कारण भले ही इस बार आप अपने पार्टनर के साथ ट्रिप पर न जा पा रहे हों लेकिन दुनिया की ऐसी बहुत सी रोमांटिक जगहें हैं, जहाँ आपको अपने पार्टनर के साथ एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां आपको दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों के बारे में बताया जा रहा है। इन जगहों पर आप अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं।