फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi to London Bus: सड़क मार्ग के जरिए जा सकेंगे दिल्ली से लंदन, जानिए बस का किराया और रूट

Sun, 13 Feb 2022 02:14 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Delhi to London Bus - फोटो : Istock
विदेश यात्रा की ख्वाहिश लगभग सभी लोगों को होती है। जिन्हें घूमने का शौक है, वह दूसरे देशों में भी जाना चाहते हैं। पर्यटक नई जगहों की सैर करना चाहते हैं। वहां का रहन सहन, खान पान और संस्कृति के बारे में जानना चाहते हैं। लेकिन कई कारणों से वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते। कई बार वह यात्रा पर तो जाते हैं लेकिन उस जगह को जितना एक्सप्लोर वह करना चाहते थे, उतना नहीं कर पाते और मायूसी के साथ वापस आ जाते हैं। अगर आप का विदेश यात्रा पर जाने का मन है तो दिल्ली से एक ऐसे सफर की शुरुआत करें, जो आपको विदेश तक तो पहुंचाएगी ही लेकिन यह यात्रा किसी रोमांचक सफर से कम नहीं होगा। अभी तक आप दिल्ली से लंदन तक हवाई जहाज के जरिए ही जा सकते थे लेकिन अब दो देशों के बीच की यात्रा के लिए आपको सड़क मार्ग की सहूलियत मिलेगी। दिल्ली से लंदन तक का सफर आप बस से सकेंगे और इस बीच आपको कई अन्य देशों की सैर का भी सुनहरा मौका मिलेगा। चलिए जानते हैं भारत से यूरोप के लिए बस के सफर के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
Delhi to London Bus - फोटो : iStock
दिल्ली से लंदन बस सेवा कब शुरु होगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की राजधानी दिल्ली से लंडन के लिए बस सेवी की शुरुआत होने वाली है। इस यात्रा में आपको एक लग्जरी बस की सुविधा मिलेगी जो तय समय में यात्रियों को बस के जरिए एक देश से दूसरे देश तक पहुंचाएगी। कहा जा रहा है कि यह विदेशी बस सेवा सितंबर से शुरू हो सकती है। फिलहाल भारत-म्यांमार सीमा पर आवाजाही के सामान्य होने का इंतजार है।
विज्ञापन

3 of 6
bus - फोटो : istock
दिल्ली से लंदन का बस सफर कैसा होगा?

रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली से चलने वाली बस 70 दिनों का सफर तय करके लंदन पहुंचेगी। दिल्ली से लंडन के लिए बस करीब 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस बीच यात्रियों को 18 देशों से होकर गुजरना होगा।

4 of 6
Delhi to London Bus - फोटो : PIXABAY
दिल्ली से लंदन बस सेवा का किराया

बताया जा रहा है कि लंडन के लिए रवाना की जाने वाली इस बस को एडवेंचर्स ओवरलैंड की ओर से संचालित किया जाएगा। ‘बस टू लंदन’ के नाम से शुरु होने वाले इस सफर के लिए यात्रियों को मोटी रकम चुकानी होगी। बस का किराया 20 हजार डॉलर यानी करीब 15 लाख रुपये होगा। लेकिन इन पैसों में आपको टिकट के साथ ही वीजा और रहने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 6
Delhi to London Bus - फोटो : Istock
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी बस

'बस टू लंदन' का सफर काफी लग्जरी होगा। इस बस में केवल 20 सीट होंगी। हर सीट के साथ यात्रियों का अलग केबिन होगा। हर केबिन में खाने पीने और सोने के लिए सुविधाएं होंगी। यात्रियों को बस से घुमाने की भी व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Delhi to London Bus - फोटो : Istock
18 देशों का सफर कराएगी बस

दिल्ली से लंदन जाने वाली यह बस 18 देशों का सफर कराएगी। शुरुआत में बस दिल्ली से कोलकाता होते हुए म्यांमार पहुंचेगी। वहां से थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिस्तान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, रूस, लातविया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम, फ्रांस का सफर करते हुए आखिर में अपने पड़ाव यानी लंदन पहुंचेगी। इस बीच इंग्लिश चैनल पार करने के लिए यात्रियों को क्रूज में भी सफर कराया जाएगा। वहीं फ्रांस से यूके के सफर के लिए फेरी की मदद ली जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें