फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti: आज है गुरु पर्व, परिवार संग कर सकते हैं दिल्ली के इन गुरुद्वारों में दर्शन

Mon, 27 Nov 2023 12:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे कौन से हैं? - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Happy Guru Nanak Jayanti: आज का दिन सिख धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज उनके गुरु नानक जी का जन्मदिवस है। दरअसल, गुरु नानक को सिख धर्म का संस्थापक और साथ ही सिखों का प्रथम गुरु भी माना जाता है। इसलिए सिख समुदाय के लोगों के जीवन में वे बेहद खास स्थान रखते हैं। वहीं, गुरु नानक का जन्मदिवस कार्तिक पूर्णिमा के दिन बेहद ही धूमधाम तरीके से मनाया जाता है और इस बार ये दिन आज यानी 27 नवंबर 2023 को मनाया जा रहा है। ऐसे मौके पर आज लोग गुरुद्वारे जाते हैं। इसलिए अगर आप दिल्ली में हैं, तो यहां के कुछ खास गुरुद्वारों में जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से गुरुद्वारे हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे कौन से हैं? - फोटो : Facebook/Sri Guru Granth Sahib Ji Darshan
पहला गुरुद्वारा
  • आप दिल्ली के मोती बाग साहिब गुरुद्वारे में जा सकते हैं। दरअसल, जब गुरू गोबिंद सिंह जी पहली बार दिल्ली आए थे, तो उनकी सेना इसी गुरुद्वारे में रुकी थी। ऐसे में इस जगह को लेकर लोगों की अलग मान्यता है। आप चाहें तो यहां जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे कौन से हैं? - फोटो : istock
दूसरा गुरुद्वारा
  • बंगला साहिब गुरुद्वारे में आप आज के दिन जा सकते हैं। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस गुरुद्वारे को लेकर मान्यता है कि यहां का पानी जो भी पीता है, वो रोगों से मुक्त रहता है क्योंकि यहां के पानी को रोगनाशक माना जाता है।

4 of 5
दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे कौन से हैं? - फोटो : istock
तीसरा गुरुद्वारा
  • अगर आप चांदनी चौक गए होंगे, तो आपने यहां शीशगंज साहिब देखा होगा। आप आज के इस पावन दिन पर यहां जा सकते हैं। बघेल सिंह ने गुरु तेगबहादुर जी की शहादत के बाद इस शीशगंज साहिब गुरुद्वारे का निर्माण करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल्ली के प्रसिद्ध गुरुद्वारे कौन से हैं? - फोटो : facebook
चौथा गुरुद्वारा
  • गुरु नानक जयंती के मौके पर आप दिल्ली के बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा भी जा सकते हैं। आज के दिन यहां पर लोगों की खूब भीड़ लगती है। ये गुरुद्वारा कुतब मीनार के पास महरौली में स्थित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें