Friendship Day 2023: हर वर्ष अगस्त महीने के पहले रविवार को मित्रता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस वर्ष दोस्ती दिवस 6 अगस्त को मनाया जा रहा है। जो लोग दोस्ती के रिश्ते और दोस्तों को जीवन के सबसे खास रिश्तों के तौर पर महसूस करते हैं, वह इस दिन को अपने मित्रों के साथ खास तरीके से सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं।
मित्रता के इस खास दिन को यादगार तरीके से मनाने के लिए पहले से योजनाएं बनाई जाने लगती हैं। कुछ लोग दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं तो कुछ हैंगआउट करना पसंद करते हैं। चूंकि फ्रेंडशिप डे रविवार को मनाया जाता है, इसलिए कॉलेज या नौकरी में व्यस्त दोस्त वीकेंड ट्रिप पर जाने की भी योजना बना सकते हैं।
कम समय में बजट ट्रिप के लिए अधिक तक लड़के तो किसी भी लोकेशन का चयन कर लेते हैं, लेकिन अगर सफर पर सिर्फ लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ जा रही हों तो उन्हें अधिक प्लानिंग की जरूरत होती है। सुरक्षित गर्ल ट्रिप के लिए फ्रेंडशिप डे के मौके पर सहेलियां इन जगहों को विकल्प के तौर पर अपना सकती हैं।