हवाई जहाज
- फोटो : Amar Ujala
कॉकपिट से लेकर प्लेन के टेल तक के हिस्से को हवाई जहाज या फ्लाइट कहते हैं।
- कॉकपिट- जहां पर जहाज का पायलट और सहायक पायलट बैठता है, हवाई जहाज के उस अग्रिम हिस्से को कॉकपिट कहते हैं।
- केबिन- जहाज के अंदर वाले हिस्से को जहां पर यात्री बैठकर यात्रा करते हैं उसको केबिन कहते हैं।
- केबिन क्रू- एयर होस्टेज और जो भी जहाज के अंदर यात्रियों को सहायता करता है वह सब केबिन क्रू कहलाता है।
- रन-वे (Runway ) - जहाज उड़ान भरने से पहले जिस मार्ग पर चलता है उसको रन- वे कहते हैं। यह रास्ता केवल प्लेन के लिए बना होता है।
- टाक्सिंग (Taxiing )-जब प्लेन रन-वे पर चलता है तो उसे टाक्सिंग कहते हैं।
- आईल ( Aisle )- जहाज में दो सीटों के बीच में चलने के स्थान और रास्ते को आईल कहा जाता है।
ओवरहेड बिन या कम्पार्टमेंट ( Overhead Bin or Compartment )-
जहाज का वह हिस्सा जो ऊपर की तरफ होता है और वहां पर यात्री अपना सामान रख सकते हैं उसको ओवरहेड बिन या कम्पार्टमेंट कहा जाता है।
सीट -
- विंडो सीट
- आईल सीट
- मिडिल सीट
लवटोरय ( lavatory )-
हवाई जहाज में वॉशरूम को लवटोरय कहते हैं।
गैली ( Galley )- हवाई जहाज के किचन को गैली कहते हैं जहां भोजन का इंतजाम किया जाता है और खाने को रखा जाता है।
हवाई जहाज के सदस्य (क्रू मेंबर)-
- पायलट- पायलट को फर्स्ट अफसर भी कहा जाता है।
- इसको कप्तान भी कहा जाता है।
- फ्लाइंग इंचार्ज पायलट होता है।
सहायक -पायलट- पायलट की अनुपस्थिति में यह जिम्मेदार होता है।
टेक-ऑफ- रन-वे से जब प्लेन उड़ान भरता है तो उसको टेक-ऑफ कहते हैं।
लैंडिंग- जब जहाज अपने गंतव्य स्थान या नीचे उतरता है तो उसको लैंडिंग कहते हैं।