भारत में कई ऐसी जगह हैं, जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वहां की नक्काशी, वहां की कलाकारी हर किसी को हैरान करती है। इसी कड़ी में आगरा में बना ताजमहल भी हर किसी को आकर्षित करने के साथ ही हैरान भी करता है। दुनिया के आठ अजूबों में अपनी जगह बना चुके ताजमहल को देखने के लिए हर साल यहां काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। देश ही नहीं विदेशों से भी यहां काफी संख्या में सैलानी पहुंचकर इसका दीदार करते हैं। लेकिन अब भी कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने ताजमहल का दीदार नहीं किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे डुप्लीकेट ताजमहल भी हैं, जिन्हें देखकर असली और डुप्लीकेट में फर्क करना बेहद कठिन है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।