फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Celebration In Baranas: बनारस में मनानी है दिवाली तो 2 दिन की ट्रिप ऐसे करें प्लान, बजट में होगी यात्रा

Wed, 30 Oct 2024 12:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस लेख के माध्यम से जानिए कि दो दिन की छुट्टी में अगर वाराणसी घूमने जाना हो, साथ ही दिवाली की रौनक का आनंद लेने के लिए बजट में ट्रिप करनी हो तो कैसे और कहां से यात्रा की शुरुआत करें। 
विज्ञापन
1 of 5
Banaras - फोटो : Freepik
Diwali 2024 Celebration In Banaras: दिवाली लगभग पूरे देश में मनाया जाने वाला पर्व है लेकिन उत्तर भारत के लोगों में दिवाली की उत्साह देखते ही बनता है। दीपावली के जश्न कि बात करें तो शिव की नगरी काशी में भव्य दीपोत्सव मनाया जाता है। बनारस में दिवाली का त्योहार बेहद शानदार तरीके से मनाते हैं। काशी प्राचीन होने के साथ अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। दिवाली के मौके पर पूरे काशी को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है। बनारस के घाटों से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक में दिवाली की रोनक देखने को मिलती है।  दीपोत्सव के खूबसूरत नजारों को देखने के लिए देश-विदेश से लोग बनारस पहुंचते हैं और दिवाली का पर्व मनाते हैं। वाराणसी में बहुत सारी ऐसी जगहें हैं, जहां आप घूमने भी जा सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से जानिए कि दो दिन की छुट्टी में अगर वाराणसी घूमने जाना हो, साथ ही दिवाली की रौनक का आनंद लेने के लिए बजट में ट्रिप करनी हो तो कैसे और कहां से यात्रा की शुरुआत करें। 
विज्ञापन

2 of 5
दिल्ली से बनारस की दूरी - फोटो : Adobe Stock
दिल्ली से बनारस की दूरी

दिल्ली से बनारस की दूरी लगभग 850 किमी है, जिसका सफर सड़क मार्ग से तय करने में 12-13 घंटों का वक्त लग सकता है। वहीं रेल यात्रा में लगभग 8 से 9 घंटे का वक्त लग सकता है। दिल्ली से बनारस जाने के लिए आपको कई विकल्प मिल जाएंगे। लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए आप वाराणसी की यात्रा बस या निजी वाहन से कर सकते हैं।

वहीं बनारस के लिए आपको फ्लाइट या ट्रेन की सुविधा भी मिल जाएगी। वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से काशी विश्वनाथ मंदिर की दूरी लगभग 5 किमी है। जबकि वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ कॉरिडोर करीब 25 किमी दूर है।
विज्ञापन

3 of 5
होटल - फोटो : Adobe Stock
बनारस में रुकने की जगह 
 
दिवाली के मौके पर वाराणसी की यात्रा पर जा रहे हैं तो पहले से ही होटल में बुकिंग करा लें। दरअसल, त्योहार के मौके पर यहां देश विदेश से सैलानी दीपोत्सव देखने के लिए आते हैं। ऐसे में बनारस के होटल में कमरे मिलने में मशक्कत करनी पड़ सकती है। हालांकि बनारस में ठहरने के लिए कई विकल्प मिल जाएंगे। यहां कई सस्ते होटलों से लेकर लग्जरी होटल हैं। इसके अलावा धर्मशाला और होम स्टे की सुविधा भी मिल सकती है। जहां धर्मशाला में आपको 200 से 500 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है तो वहीं होटल में कमरे 500 रुपये या उससे अधिक में मिल जाएंगे। हालांकि पहले से होटल में रूम बुकिंग कराने से आप को बजट में कमरा मिल जाएगा और रूम की तलाश में अधिक भटकने में वक्त नहीं गंवाना पड़ेगा।
 

4 of 5
दशाश्वमेध घाट की भव्य आरती - फोटो : Amar Ujala
बनारस में घूमने की जगहें

दिवाली मनाने के लिए बनारस जा रहे हैं तो यहां के घाटों से दीपोत्सव का नजारा देखना न भूलें। बनारस अस्सी घाट के लिए मशहूर है। यहां दशाश्वमेध घाट, मणिकर्णिका घाट समेत कई घाट हैं, जहां सुबह और शाम की आरती का नजारा तो दिव्य दृश्य की अनुभूति कराता ही है, साथ ही दीपोत्सव के दौरान जब इन घाटों को लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा दिया जाता है, तो ये दृश्य भी देखने योग्य होते हैं। रात के वक्त यहां लेजर लाइट्स शो का लुत्फ उठाने के लिए आ सकते हैं।

इसके अलावा बनारस में घूमने के लिए कई प्राचीन मंदिर हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर, ललिता माता मंदिर, सारनाथ दर्शन के लिए जा सकते हैं। बीएचयू कैम्पस का विश्वनाथ मंदिर भी घूमने जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी गंगा घाट - फोटो : अमर उजाला
बनारस की दो दिन की ट्रिप का खर्च

बनारस की दो दिन की ट्रिप का खर्च लगभग दो से ढाई हजार रुपये तक आ सकता है। जिसमें दिल्ली से बनारस का ट्रेन का किराया लगभग 400 रुपये है। जहाज से आपको न्यूनतम 4500 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं। बजट ट्रिप के लिए बस या ट्रेन से यात्रा करें। एक रात होटल में ठहरने के लिए 1000 रुपये तक व्यय करने होंगे। वहीं स्थानीय यात्रा के लिए ई रिक्शा ले सकते हैं जिससे 100-200 रुपये में आसपास की जगहों की सैर की जा सकती है। बनारस में खाने पीने में 300 से 500 रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें