फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewellery Markets In India: भारत के वो शहर, जहां धनतेरस पर लगता है सबसे भव्य सोना-चांदी बाजार

Sun, 12 Oct 2025 11:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold and Silver Markets In India: धनतेरस के मौके पर लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां सबसे भव्य ज्वेलरी बाजार सजते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
भारत के वो शहर, जहां धनतेरस पर लगता है सबसे भव्य सोना-चांदी बाजार
Gold and Silver Markets In India: धनतेरस का पर्व भारतीय संस्कृति में समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना, चांदी, बर्तन और कीमती धातुओं की खरीद को शुभ माना जाता है। देशभर में इस मौके पर ज्वेलरी मार्केट्स में भारी भीड़ उमड़ती है, लेकिन कुछ शहर ऐसे हैं जहां धनतेरस का बाजार एक भव्य मेले का रूप ले लेता है।

इन शहरों में सोना-चांदी की दुकानों को खास तरीके से सजाया जाता है, नई डिजाइनों की रेंज पेश की जाती है और ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर दिए जाते हैं। पारंपरिक आभूषणों से लेकर आधुनिक डिजाइनों तक, हर वर्ग के लिए यहां कुछ न कुछ होता है।

यदि आप इस धनतेरस कुछ खास खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो जानिए उन शहरों के बारे में जहां का सोना-चांदी बाजार सबसे मशहूर और भव्य माना जाता है।

विज्ञापन

2 of 6
जावेरी बाजार, मुंबई - फोटो : Adobe stock
जावेरी बाजार, मुंबई

अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो मुंबई के जावेरी बाजार जाकर धनतेरस की खरीदारी कर सकते हैं। भारत का सबसे बड़ा और व्यस्त सोने का बाजार जावेरी बाजार धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजता है। यहां पारंपरिक से लेकर आधुनिक डिजाइन तक हर तरह की ज्वेलरी मिलती है। यहां हीरे, सोना, चांदी और कुंदन के गहनों की विशाल रेंज मौजूद होती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
करोल बाग और चांदनी चौक, दिल्ली - फोटो : instagram
करोल बाग और चांदनी चौक, दिल्ली

दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए ये दोनों बाजार परफेक्ट हैं। दिल्ली के ये दोनों बाजार धनतेरस पर रोशनी, भीड़ और ऑफर्स से भरे रहते हैं। खासतौर पर चांदनी चौक की पुरानी दुकानों में पारंपरिक और हैंडक्राफ्टेड ज्वेलरी की भरमार रहती है। यहां जाकर आप अपने लिए खास खरीदारी कर सकती हैं। 

 

4 of 6
टी नगर, चेन्नई - फोटो : instagram
टी नगर, चेन्नई

दक्षिण भारत का ये प्रमुख ज्वेलरी हब अपनी भारी-भरकम और शुद्ध सोने की ज्वेलरी के लिए जाना जाता है। धनतेरस पर यहां भारी भीड़ और विशेष डिस्काउंट्स देखने को मिलते हैं। यहां जाकर आप पारंपरिक गहने खरीद सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
सराफा बाजार, इंदौर - फोटो : instagram
सराफा बाजार, इंदौर

मध्य भारत के सबसे पुराने और सक्रिय ज्वेलरी मार्केट्स में से एक है इंदौर का सराफा बाजार। यहां धनतेरस पर रात भर रौनक रहती है, और बाजार पूरी तरह रोशनी से जगमगाता है। अगर आप मध्य प्रदेश में इंदौर के आस-पास रहते हैं तो धनतेस के मौके पर सराफा बाजार जा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हजरतगंज, लखनऊ - फोटो : instagram
हजरतगंज, लखनऊ 

यूपी में रहते हैं तो लखनऊ भी आप जा सकते हैं। लखनऊ में स्थित हजरतगंज धनतेरस के मौके पर दुल्हन की तरह सजता है। ऐसे में आप इस खास मौके पर हजरतगंज में खरीदारी के लिए जा सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ घूमने भी जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें