फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2025 In Ayodhya: अयोध्या की दिवाली देखने जाना है तो अभी से प्लान करें अपना ट्रिप

Sat, 11 Oct 2025 01:34 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Celebration in Ayodhya: अगर आप 2025 में अयोध्या की दिवाली देखना चाहते हैं तो अभी से अपने ट्रिप की योजना बनाना जरूरी है, क्योंकि त्योहार के दिनों में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन
1 of 5
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : instagram
Diwali Celebration in Ayodhya: दिवाली का पर्व धनतेरस से आरंभ हो जाता है। दीपावली की रौनक वैसे तो पूरे देश में देखने को मिलती है लेकिन अयोध्या के नजारों पर दुनियाभर की नजर होती है। हर साल दिवाली पर अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जाता है। यह धार्मिक आयोजन से बढ़कर भव्य सांस्कृतिक और पर्यटन उत्सव बन चुका है। इस दौरान पूरी अयोध्या को खूबसूरत लाइट्स से सजाया जाता है। अयोध्या के घाटों पर लाखों दीए जलाए जाते हैं। सरयू घाट पर मंत्रोच्चारण, रामलला के भव्य दर्शन, राम लीला का आयोजन और रामायण की झांकियां आदि देखने को मिलती हैं। ये सब मिलकर अयोध्या की दिवाली पर स्वर्ग जैसा बना देते हैं।

अगर आप 2025 में अयोध्या की दिवाली देखना चाहते हैं तो अभी से अपने ट्रिप की योजना बनाना जरूरी है, क्योंकि त्योहार के दिनों में यहां पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती है।
विज्ञापन

2 of 5
कैसे पहुंचे अयोध्या? - फोटो : Instagram
कैसे पहुंचे अयोध्या?

रेल मार्ग से यात्रा करने वाले लोग अयोध्या जंक्शन या अयोध्या धाम स्टेशन पहुंच सकते हैं। अयोध्या के ये रेलवे स्टेशन लखनऊ, दिल्ली, वाराणसी और गोरखपुर से जुड़े हैं। सुदुर प्रदेशों से अयोध्या यात्रा के लिए आने वाले पर्यटक हवाई मार्ग का विकल्प अपना सकते हैं। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो अब पूरी तरह चालू है। वहीं लखनऊ से135 किमी दूर, वाराणसी से 200 किमी दूर और प्रयागराज से 165 किमी दूर नेशनल हाईवे के जरिए आसानी से अयोध्या सड़क मार्ग के जरिए पहुंचा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
अयोध्या में कहां ठहरें? - फोटो : Adobe Stock
अयोध्या में कहां ठहरें?

दीपोत्सव के समय होटल्स और धर्मशालाओं में बुकिंग फुल हो जाती है, इसलिए कम से कम 1-2 महीने पहले बुकिंग कर लें। हालांकि अब वक्त कम है तो तुरंत बुकिंग कराएं। राम की पैड़ी और हनुमानगढ़ी के आसपास कई बजट और लक्जरी स्टे ऑप्शन मौजूद हैं।

4 of 5
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : instagram
अयोध्या के पर्यटन स्थल

अयोध्या आ रहे हैं तो राम जन्मभूमि परिसर और श्रीराम मंदिर के दर्शन जरूर करें। सरयू आरती और दीपोत्सव महोत्सव की झांकियां देखने जा सकते हैं। इसके अलावा दीपावली पर राम की पैड़ी पर लाखों दीए जलाए जाते हैं। ये गिनीज रिकाॅर्ड का हिस्सा है। इस दृश्य को देखने जरूर जाएं। साथ ही हनुमानगढ़ी, कनक भवन और दशरथ महल के दर्शन भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अयोध्या - फोटो : amar ujala
ट्रैवल टिप्स
  • दीपोत्सव के समय भीड़ ज्यादा रहती है, इसलिए हल्का सामान लेकर जाएं।
  • शहर में ट्रैफिक नियंत्रण रहता है, पैदल घूमने की योजना बनाएं।
  • मोबाइल चार्जर, पावर बैंक और पानी की बोतल साथ रखें।
  • पहले से बुकिंग आदि कराने के बाद ही दीपावली के समय अयोध्या जाएं, क्योंकि भीड़ काफी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें