चुनार का किला
- फोटो : facebook
बनारस के पर्यटन स्थल
विश्वनाथ मंदिर के बाद चुनार का किला घूमने जा सकते हैं। यहां वास्तुकला का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। पास में ही दुर्गा मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। बनारस का नेपाली मंदिर प्राचीन मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसका निर्माण लकड़ी, पत्थर और टेराकोटा की नक्काशी से हुआ है। वहीं शिवाला घाट जाकर आप नाव से मंदिर के परिसर का भ्रमण कर सकते हैं। रामनगर किला में तलवार, कपड़े, पालकी और अन्य ऐतिहासिक कलाकृतियों के बड़े संग्रह के साथ एक बड़ा संग्रहालय है। इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।