चैल हिल स्टेशन
- फोटो : istock
चैल
चंडीगढ़ से चैल की दूरी लगभग 106 किलोमीटर है। चैल तक पहुंचने के लिए आसपास फ्लाइट, बस और ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। चैल हिल स्टेशन से सबसे करीब शिमला एयरपोर्ट है, जो 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
कालका रेलवे स्टेशन चैल से सबसे करीब है। सड़क मार्ग के जरिए चंडीगढ़ से चैल तीन घंटे में पहुंच सकते हैं। मानसून के मौसम में यात्री चैल आना पसंद करते हैं। चैल में काली का टिब्बा, साधुपुल झील, चैल वन्यजीव अभयारण्य और गुरुद्वारा साहिब घूमने जा सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी है।