फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi One Day Trip: एक दिन की ट्रिप के लिए दिल्ली के पास हैं ये सुंदर जगहें, घूमकर आ जाएगा मजा

Wed, 31 May 2023 12:23 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एक दिन की ट्रिप - फोटो : istock
Delhi One Day Trip: घूमने का शौक रखने वाले छुट्टी और जगह की तलाश में रहते हैं। किसी त्योहार के मौके पर, दफ्तर की छुट्टी होने पर या वीकेंड पर घूमने की योजना बना सकते हैं। वहीं छुट्टी के मुताबिक जगह का चयन करते हैं। कई बार वह किसी ऐसी जगह पर घूमने चले जाते हैं, जहां सैर करते समय उनका वक्त कम पड़ जाता है। जल्दबाजी में वह सब कुछ घूमने की चाह में खुलकर एंजॉय नहीं कर पाते हैं। इसलिए सफर पर जाएं तो समय के मुताबिक जगह को एक्सप्लोर करने की पूरी योजना बना लें।

जून के महीने में कोई सरकारी छुट्टी नहीं है। ऐसे में अगर आप जून में घूमने की योजना बना रहे हैं तो वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। वहीं अगर दफ्तर के कामकाज के कारण आपके पास अधिक वक्त नहीं रहता है तो एक दिन की ट्रिप पर जा सकते हैं। दिल्ली एनसीआर में रहने वालों के लिए एक दिन की दिल्ली ट्रिप काफी उत्साही और मजेदार बन सकती है। आइए जानते हैं एक दिन की ट्रिप में दिल्ली के आसपास घूमने योग्य जगह।
 
विज्ञापन

2 of 4
murthal - फोटो : facebook
मुरथल

दिल्ली के करीब मुरथल हैंगआउट के लिए मजेदार स्पाॅट है। एक दिन के ट्रिप के लिए आप दिल्ली से मुरथल के लिए रवाना हो सकते हैं। दिल्ली से मुरथल की दूरी 43 किलोमीटर है। एक घंटे की ड्राइव करके यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। मुरथल के लिए दिन में रवाना हो सकते हैं। यहां खाने के लिए बहुत सारी लजीज डिश मिल जाएंगी। कई मशहूर ढाबे हैं, जहां मक्खन लगे पराठे मशहूर हैं। घूम कर रात तक वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
manesar - फोटो : instagram
मानेसर

मानेसर देश के सबसे तेजी से बढ़ते औद्योगिक शहरों में से एक है। यह लोकप्रिय वेकेशन स्पॉट के रूप में मशहूर है। दिल्ली से मानेसर की दूरी लगभग 55 किलोमीटर की दूरी पर है। मानेसर में हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम और सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य की सैर के लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
BOATING - फोटो : PIXABAY
दमदमा झील

दिल्ली से लगभग 60 किमी दूरी पर दमदमा झील है। इस खूबसूरत जलप्रपात के आसपास छुट्टियां बिताने जा सकते हैं। यहां पिकनिक मनाने आ सकते हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स व नौका विहार का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें