फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली-एनसीआर में करें पेरिस की सैर! राजधानी की इन जगहों पर है विदेश जैसा नजारा

Sat, 06 Apr 2024 11:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कल्चर गली - फोटो : instagram
Delhi Night Life: भारत की राजधानी दिल्ली में कई पर्यटन स्थल हैं। देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को दिल्ली हमेशा से ही आकर्षित करती है। यहां घूमने के लिए ऐतिहासिक इमारतें हैं तो वहीं राष्ट्रीय महत्व रखने वाली जगहें भी है। दिल्ली में कई जगहें ऐसी हैं जो विदेशी जगहों जैसा महसूस कराती हैं। यहां के कई कैफे, रेस्तरां, माॅल, थीम पार्क का नजारा विदेशी जगहों जैसा ही है। जैसे दिल्ली -एनसीआर का चंपा गली, दी ग्रैंड वेनिस मॉल, वेस्ट टू वंडर थीम पार्क, कल्चर गली-किंगडम आफ ड्रीम्स और लोटस टेंपल का दृश्य किसी विदेशी नजारे जैसा ही है।

विदेशों की नाइट लाइफ भी काफी मशहूर है। अगर नजारों वाली नाइट लाइफ देखना चाहते हैं लेकिन देश से बाहर यात्रा पर नहीं जा सकते हैं तो दिल्ली में ही यह मौका आपको मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर की कुछ जगहें रात के वक्त पेरिस जैसी लगती हैं। आइए दिल्ली में करें पेरिस की सैर। 
विज्ञापन

2 of 5
किंगडम ऑफ ड्रीम्स - फोटो : social media
किंगडम आफ ड्रीम्स

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स सपनों के शहर जैसा दिखता है। यहां कि कल्चर गली विदेश के किसी खूबसूरत मार्केट जैसी है। 14 स्टेट पैवेलियन, लाइव आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज को घूमने जा सकते हैं। गुरुग्राम का नाइट लाइफ भी बेहतरीन है। यहां के माॅल, पब्स और जगमगाती गलियां लंदन और पेरिस की तरह दिखती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वेनिस माॅल - फोटो : facebook
द ग्रैंड वेनिस मॉल

नोएडा में इटैलियन थीम पर एक मॉल बना है, वहां का नजारा आपको वेनिस में घूमने का अनुभव करा सकता है। वेनिस की तरह ही इस माॅल में यूरोपियन स्टाइल की दुकानें हैं। बीच में ब्लू वाटर वे है, जिसपर आप बोट राइड का आनंद ले सकते हैं।

4 of 5
Champa Gali - फोटो : delhipedia.com
चंपा गली

दक्षिणी दिल्ली के साकेत में चंपा गली नाम से मशहूर जगह अपने परसियन स्टाइल कैफे के लिए पसंद की जाती है। चंपा गली में शानदार कैफे और हैंडीक्राफ्ट स्टोर्स हैं, जो बिल्कुल पेरिस स्टाइल में बनें हैं। यहां कंकड़ की सड़कें हैं, जो रात की स्ट्रीट लाइट की रोशनी में बहुत खूबसूरत दिखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोटस टेंपल - फोटो : सोशल मीडिया
लोटस टेंपल 

दिल्ली के लोटस टेंपल को घूमकर आपको सुकून आ जाएगा। यहां का नजारा भी विदेशी दृश्यों जैसा है। लोटस टेंपल में प्रवेश करते ही आपको अनुभव होगा कि आप भारत में नहीं, बल्कि किसी विदेशी जगह पर हैं। यहां का स्ट्रक्चर, माहौल और दृश्य पूरी तरह से विदेश की किसी जगह का अनुभव करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें