फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darjeeling Tour Package: दार्जिलिंग ट्रिप बजट में करनी है प्लान, तो जानें कब और कैसे करें सफर

Tue, 14 Jun 2022 05:05 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दार्जिलिंग टूर पैकेज - फोटो : istock
Darjeeling Tour Package: गर्मियों में सफर का प्लान बनाने वाले किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं। पहाड़ों में हरियाली और ठंडे वातावरण के बीच गर्मियों की छुट्टी मनाने का मजा ही अलग होता है। इसके लिए हर साल लोग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर जाते हैं। लेकिन अगर इस बार शिमला मनाली, देहरादून और मसूरी के अलावा कहीं जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग बेहतरीन विकल्प है। गर्मियों में दार्जिलिंग का मौसम हल्का ठंडा और सुहाना होता है। इस मौसम में आप दार्जिलिंग में सुकून भरी छुट्टियां बिता सकते हैं। यहां परिवार, दोस्तों के साथ तो जा ही सकते हैं, वहीं अगर सोलो ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो भी दार्जिलिंग में वक्त बिताना आपको जरूर पसंद आएगा। दार्जिलिंग जाने की योजना बना रहे हैं तो जानिए यहां जाने में कितना खर्च आएगा? दार्जिलिंग का सस्ता टूर पैकेज और दार्जिलिंग के पर्यटन स्थलों के बारे में जान लें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दार्जिलिंग टूर पैकेज - फोटो : Istock
दार्जिलिंग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

यहां आए तो मिरिक, पशुपति जाएं। ये नेपाल की सीमा स्थल है। यहां से टाइगर हिल, बतासिया लूप और यिगा चोलंग बौद्ध मठ देखने जा सकते हैं। इसके लिए जीप बुक कर सकते हैं। आगे की सैर के लिए हिमालयन पर्वतारोहण संस्थान और प्राणी उद्यान, रोपवे, तेनजिंग रॉक, लेबोंग स्टेडियम पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दार्जिलिंग टूर पैकेज - फोटो : Pixabay
दार्जिलिंग घूमने के लिए बेस्ट समय

दार्जिलिंग जाने के लिए सबसे समय गर्मियों का होता है। अप्रैल से जून के बीच दार्जिलिंग जा सकते हैं। इस मौसम में जहां देश के अन्य भागों में गर्मी पड़ती है तो दार्जिलिंग का तापमान लगभग 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। इस मौसम में दार्जिलिंग में बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। अगर अधिक ठंडे मौसम का लुत्फ उठाना है तो नवंबर से दिसंबर के बीच जा सकते हैं। बारिश के मौसम में यहां भूस्खलन हो सकता है, इसलिए मानसून के दौरान न जाएं।

4 of 6
दार्जिलिंग टूर पैकेज - फोटो : istock
कैसे जाएं दार्जिलिंग

दार्जिलिंग जाने के लिए हवाई जहाज, ट्रेन और बस की सुविधा मौजूद है। दार्जिलिंग के सबसे पास बागडोगरा एयरपोर्ट है। अगर आप ट्रेन से दार्जिलिंग जा रहे हैं तो न्यू जलपाईगुड़ी सबसे पास का रेलवे स्टेशन है, जिसकी दूरी दार्जिलिंग से लगभग 88 किलोमीटर है। बस से सफर कर रहे हैं तो दार्जिलिंग, मिरिक और कलिम्पोंग जाने के लिए आप तेनजिंग नोर्गे बस टर्मिनस, सिलीगुड़ी जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दार्जिलिंग टूर पैकेज - फोटो : istock
कितने दिन का बनाए टूर

अगर आप दार्जिलिंग ट्रिप पर जाना चाहते हैं तो यहां कम से कम तीन का टूर प्लान करके आएं। दार्जिलिंग में घूमने लायक कई पर्यटन स्थल हैं। तीन दिनों में आप दार्जिलिंग के हिल स्टेशन और अन्य पर्यटन स्थलों को आसानी से घूम सकते हैं। दार्जिलिंग के लिए रेलवे के टूरिज्म विभाग की ओर से भी टूर पैकेज हैं, जिसमें 4-5 दिन का समय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दार्जिलिंग जाने का खर्च - फोटो : ANI
दार्जिलिंग जाने का खर्च

अगर आप हवाई जहाज से दार्जिलिंग जा रहे हैं तो प्लेन का किराया 10 हजार तक आ सकता है। वहां रहने के लिए 3 से 5 हजार में अच्छा होटल रूम मिल जाएगा। दार्जिलिंग में घूमने के लिए टैक्सी, बस या जीप बुक कर सकते हैं। स्थानीय टूर के लिए कुल किराया 10 हजार तक आ सकता है। 30 हजार में तीन से 5 दिन का टूर हो सकता है। आईआरसीटीसी के पांच दिन के टूर पैकेज का पूरा खर्च 23660 रुपये प्रति यात्री आएगा। 21 जून को और फिर 2 जुलाई को आईआरसीटीसी का दार्जिलिंग टूर पैकेज है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें