फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: फ्लाइट में सफर के दौरान कुछ इस तरह से बरतें सावधानी, इन खास टिप्स से करें बचाव

Tue, 17 Mar 2020 07:58 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कोरोना वायरस का खतरा टीन समेत पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। इस समय दुनिया के लगभग हर देश इस संक्रमण के समाधान के खोज में लगा हुआ है। ऐसे में लोग अब फ्लाइट से सफर करने में भी डरने लगे हैं क्योंकि इस वायरस का संक्रमण बाहर से सफर कर आ रहे यात्रियों में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। अगर किसी इमरजेंसी में आपको भी फ्लाइट से सफर करना है तो इस बात का ध्यान रखें कि केवल मास्क ही कोरोना वायरस से बचाव करने में सक्षम नहीं है। तो आइए जानते हैं फ्लाइट में जाने से पहले किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
एयरपोर्ट पर सतर्क रहें
एयरपोर्ट एक ऐसी जगह है जहां आपको भीड़ के बीच में ही रहना पड़ता है। कोरोना वायरस का खतरा भी सबसे ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ही देखने को मिलता है। एयरपोर्ट पर डेस्क, हैंडलबार, रेलिंग और स्वचालित सीढ़ियां जैसे जगहों पर संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा होता है। ऐसे में बेहतर ये होगा कि अपने साथ सैनेटाइजर लेकर चलें ताकि किसी चीज को छूने के बाद आप अपने हाथ को साफ कर लें। साथ ही अपने आपको भीड़ से थोड़ा दूर ही रखें।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
फ्लाइट के अंदर रखें इन बातों का ध्यान
फ्लाइट के अंदर लोग सीटों और हैंडल बार को छूते रहते हैं, जिस वजह से संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है। ऐसे में बढ़िया ये होगा कि थोड़े-थोड़े समय पर अपने हाथ को धोते रहिए।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
भोजन से पहले हाथों की सफाई
फ्लाइट में खाना खाने से पहले आपको अपने हाथों की सफाई का ध्यान जरूर रखना चाहिए। अपनी सुनिधा के लिए आप सैनेटाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
चेहरे को छूने से बचें
किसी भी तरह के संक्रमण का हमारे शरीर में प्रवेश हाथों के द्वारा ही होता है। दरअसल, बैक्टीरिया तो सीधे आपके हाथों में आता है लेकिन बार-बार नाक, आंख और चेहरे को छूने से यह हानिकारक बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दी-जुकाम होने पर मास्क का इस्तेमाल
अगर आपको या आपके पास बैठे यात्री को सर्दी-जुकाम की समस्या है तो मास्क पहन लें। क्योंकि संक्रमित व्यक्ति के डॉपलेट्स से ये इंफेक्शन आपको जल्दी अपने चपेट में ले सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें