अप्रैल का महीना चल रहा है, ऐसे में भीषण गर्मी ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। इस चिलचिलाती गर्मी की वजह से हर कोई काफी परेशान हो जाता है। इस मौसम में बच्चों की भी छुट्टियां होती हैं, जिस वजह से लोग गर्मी से राहत पाने के लिए सर्दी वाली जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं। बहुत से लोग तो इस मौसम में अपने दोस्तों के साथ ही घूमने का प्लान बनाते हैं।
अगर आप भी किसी ऐसी जगह के बारे में जानकारी तलाश कर रहे हैं, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ ठंडी भी हो, तो हम इसमें हम आपकी मदद करेंगे। इस लेख में हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आपको गर्मी में भी सर्दी का एहसास होगा। ये सभी जगहें बेहद ही खूबसूरत भी हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों के साथ भी यहां जा सकते हैं।