फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie Tour Package: क्रिसमस में देहरादून-मसूरी का टिकट मिल रहा इतना सस्ता, जानें टूर पैकेज का खर्च

Tue, 13 Dec 2022 05:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मसूरी - फोटो : Istock
Christmas 2022 Mussoorie Tour Package: क्रिसमस आने वाला है। 25 दिसंबर को क्रिसमस है। इस बार क्रिसमस रविवार के दिन है। ऐसे में अगर आप क्रिसमस पर कुछ खास करने की योजना बना रहे हैं तो बेहतर मौका है। क्रिसमस पर पार्टी कर सकते हैं, कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। क्रिसमस ट्रिप पर जाने के लिए योजना बना लें। सबसे पहले टूर पैकेज के लिए एक बजट निर्धारित कर लें। इस बजट के अनुरूप ही किसी जगह का चयन कर सकते हैं। कितने दिन की छुट्टी है और तय समय में कहां घूमने जा सकते हैं, इसका निर्धारण कर लें। दिल्ली एनसीआर के आसपास के रहने वाले हैं तो वीकेंड पर दो दिन की छुट्टी मिल सकती है। ऐसे में 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक का प्लान बना सकते हैं। तीन दिन और दो रातों को टूर पैकेज के लिए आसपास के कई हिल स्टेशन मिल जाएंगे, जहां कम पैसों में भी घूम सकते हैं। हालांकि घूमने का मौसम होने के कारण हो सकता है कि आपको आम दिनों से ज्यादा व्यय करना पड़े। ऐसे में बजट में दिल्ली के पास के हिल स्टेशन की ट्रिप पर जाने के लिए यहां आपको पूरी जानकारी दी जा रही है।
 
दो रातों और तीन दिन के ट्रिप के लिए आप दिल्ली के करीब उत्तराखंड के किसी हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। उत्तराखंड में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं, जहां आप फुल पैसा वसूल सफर का मजा ले सकते हैं। यहां आपको मसूरी के टूर पैकेज की डिटेल दी जा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
मसूरी - फोटो : Istock
मसूरी टूर पैकेज

उत्तराखंड के मसूरी हिल स्टेशन पर देखने के लिए कई सारे दार्शनिक स्थल हैं। मसूरी जाने के लिए दिल्ली से आपको ट्रेन, बस और टैक्सी आसानी से मिल जाएगी। मसूरी का टूर बजट में करने के लिए आप ट्रेन या बस से सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन से मसूरी का सफर - फोटो : instagram/vsoetrain/
दिल्ली से मसूरी सफर का किराया

अगर आप ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो दिल्ली से देहरादून रेलवे स्टेशन तक का सफर करें। शुक्रवार की छुट्टी ली है तो 22 दिसंबर की रात में ही मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन बुक कर सकते हैं। यह रात साढ़े 10 बजे दिल्ली स्टेशन से रवाना होती है और अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे देहरादून पहुंच जाएगी। चाहें तो डीडीए कोटा एक्सप्रेस से भी टिकट बुक कर सकते हैं। इन दोनों ट्रेन का किराया बहुत अधिक नहीं है। स्लीपर क्लास से सफर में लगभग 225 रुपये तक का टिकट और एसी 3र्ड टायर का 610 रुपये का टिकट होगा।

अगर बस से मसूरी जाते हैं तो भी 1-2 हजार में आपको दिल्ली से मसूरी तक के लिए सुविधाओं से लैश सेमी स्लीपर बस मिल जाएगी। 7 से 8 घंटे के सफर में आप दिल्ली से मसूरी की दूरी तय कर लेंगे।

4 of 6
कैंप्टी फाॅल - फोटो : Istock
मसूरी में कहां घूमें

मसूरी में घूमने के लिए कई आकर्षक जगह हैं। कैम्पटी फॉल, दलाई हिल्स, जार्ज हिल एवरेस्ट, कंपनी गार्डन, माल रोड  और म्युनिसिपल गार्डन घूम सकते हैं। 23 और 24 दिसंबर तक मसूरी के पर्यटन स्थल और स्थानीय जगहों को घूमने के बाद 25 दिसंबर को सुबह देहरादून के लिए वापसी कर लें
विज्ञापन

5 of 6
हिल स्टेशन - फोटो : istock
देहरादून के पर्यटन स्थल

देहरादून में सहस्त्रधारा, रॉबर्स केव, टाइगर फाॅल, तपोवन, मॉनेस्ट्री आदि जगहों पर घूम सकते हैं। शाम में यहीं से ट्रेन से रवाना हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मसूरी टूर पैकेज - फोटो : अमर उजाला
मसूरी का फुल टूर पैकेज 

अगर आप पहली बार मसूरी-देहरादून जा रहे हैं और आने जाने से लेकर रहने व खाने पीने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित व सुविधाजनक ट्रिप चाहते हैं तो किसी ट्रैवल एजेंसी का मसूरी टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। मस्ती हाॅलीडे का दो रातों और तीन दिन का मसूरी टूर पैकेज काफी सुविधाजनक है। इस टूर पैकेज में दिल्ली से मसूरी तक कार के जरिए लाने व वापसी की व्यवस्था होगी। सुंदर नजारों के बीच एक शानदार होटल में डीलेक्स कमरा, मसूरी की प्रसिद्ध जगहों की सैर की व्यवस्था, देहरादून की सैर, सुबह का नाश्ता और डिनर की सुविधा व स्थानीय जगहों को घूमाने की पूरी सुविधा मिलेगी। एजेंसी के टूर पैकेज में ट्रैवल, होटल, खाना और स्थानीय जगहों को घुमाने के लिए लगभग 14 हजार रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च आ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें