फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Day 2025: ऐसा देश जहां एक-दो नहीं 10 बार मनाया जाता है चॉकलेट डे, हर बार होती है खास वजह

Sun, 09 Feb 2025 08:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आइए जानते हैं उस देश के बारे में जहां, एक-दो नहीं बल्कि 10 बार चॉकलेट डे एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर बार चॉकलेट डे मनाने की खास वजह और अनोखा रिवाज होता है। 
विज्ञापन
1 of 6
चाॅकलेट डे सेलिब्रेशन - फोटो : Amar Ujala
Chocolate Day 2025 In Japan: दुनियाभर के वो तमाम देश जो वैलेंटाइन डे मनाते हैं, वह इस दिन से कुछ दिन पहले चॉकलेट डे भी सेलिब्रेट करते हैं। चॉकलेट डे प्यार में मिठास खोलने का खास मौका होता है। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। विश्व के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरह से चॉकलेट डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन सप्ताह के अलावा हर साल 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस भी मनाते हैं। इस तरह कई देशों में दो दिन चॉकलेट को समर्पित होते हैं। हालांकि एक देश ऐसा भी है जो एक या दो नहीं साल भर में कई बार चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस देश के लोगों के बीच चॉकलेट डे एक महत्वपूर्ण दिन होता है। चॉकलेट का ऐसा क्रेज आपको अन्य कहीं देखने को नहीं मिलेगा। 

आइए जानते हैं उस देश के बारे में जहां, एक-दो नहीं बल्कि 10 बार चॉकलेट डे एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। हर बार चॉकलेट डे मनाने की खास वजह और अनोखा रिवाज होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
जापान का खास चाॅकलेट डे - फोटो : AdobeStock
जापान का खास चॉकलेट डे

जापान में चॉकलेट डे एक बार नहीं, बल्कि साल में 10 बार मनाया जाता है और हर अवसर पर इसका अलग-अलग महत्व होता है। मुख्य रूप से तीन अवसर अधिक प्रचलित हैं, जहां चॉकलेट डे मनाने का उत्साह भी अधिक होता है और ये अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए होता है। पहला, 9 फरवरी, दूसरा 14 मार्च और तीसरा 14 अप्रैल

पहला, 9 फरवरी (वैलेंटाइन सप्ताह)

जापान में वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पसंदीदा पुरुष को चॉकलेट गिफ्ट करती हैं। यह केवल रोमांटिक प्रेमियों तक सीमित नहीं है,बल्कि सहकर्मियों, दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी दी जाती है। हालांकि चॉकलेट की श्रेणियों भावनाओं को स्पष्ट करती हैं। जैसे, होन्मेई चॉकलेट, गिरी चॉकलेट और टोमो चॉकलेट
विज्ञापन

3 of 6
Chocolate Day - फोटो : Adobe
दूसरा, 14 मार्च व्हाइट डे

साल के दूसरे चॉकलेट डे को व्हाइट डे भी कहते हैं। वैलेंटाइन डे के ठीक एक महीने बाद, पुरुष उन महिलाओं को उपहार देते हैं जिन्होंने उन्हें चॉकलेट दी थी। इस दिन पुरुष आमतौर पर सफेद रंग की चॉकलेट, मिठाई, या गहने जैसे खास उपहार वापस देते हैं।

4 of 6
चॉकलेट डे मनाने की वजह - फोटो : Amar Ujala
तीसरा 14 अप्रैल, ब्लैक डे
 
14 अप्रैल वाला चाॅकलेट डे मुख्य रूप से कोरिया में प्रचलित है लेकिन जापान में भी कुछ लोग इसे मनाते हैं। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें वैलेंटाइन डे या व्हाइट डे पर कोई चॉकलेट नहीं मिली। इस दिन, सिंगल लोग आमतौर पर ब्लैक कलर की डेज़र्ट या नूडल्स खाते हैं, जैसे "ब्लैक बीन नूडल्स"।
विज्ञापन

5 of 6
हैप्पी चाॅकलेट डे - फोटो : Amar Ujala
जापान के 10 चाॅकलेट डे की लिस्ट
  • 10 जनवरी- बिटरस्वीट चॉकलेट डे
  • 09 फरवरी- चाकलेट डे (वैलेंटाइन वीक)
  • 14 मार्च- व्हाइट डे (जापान का नेशनल चाॅकलेट डे)
  • 14 अप्रैल- ब्लैक चाॅकलेट डे
  • 15 मई- चॉकलेट चिप डे
  • 07 जून- चॉकलेट आइसक्रीम डे
  • 07 जुलाई- इंटरनेशनल चॉकलेट डे
  • 28 जुलाई- मिल्क चॉकलेट डे
  • 12 सितंबर- चॉकलेट मिल्क शेक डे
  • 28 अक्टूबर- नेशनल चॉकलेट डे (अमेरिका)
  • 16 दिसंबर- चॉकलेट कवर्ड एनिथिंग डे
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जापान की चॉकलेट भी खास - फोटो : instagram
जापान की चॉकलेट भी खास

जापान में अलग अलग तरह की चॉकलेट होती हैं, जो अलग अलग भावनाओं को व्यक्त करती हैं। यहां चाॅकलेट डे पर दो खास तरह की चॉकलेट का उपयोग होता है।

होन्मेई चॉकलेट (Honmei Choco)

होन्मेई चाॅकलेट को 'चॉकलेट ऑफ लव' कहा जाता है। सच्चे प्यार या रोमांटिक पार्टनर के लिए दी जाती है। जब महिला किसी लड़के को पसंद करती है, तो प्यार का इजहार करने के लिए होनमेई चोको उन्हें देती है। जापान में मान्यता है कि जब लड़की किसी पुरुष को अपना जीवनसाथी मान लेती हैं तो उसे अपने हाथ की बनी चॉकलेट देकर विवाह प्रस्ताव देती हैं।

गिरी चॉकलेट (Giri Choco)

इसे औपचारिक चॉकलेट या कर्टसी चोको भी कहते हैं, जो सहकर्मियों, दोस्तों या बॉस को दी जाती है। जापान में चॉकलेट डे पर महिलाएं पुरुषों को गिरी चोको देती हैं। इस तरह की चाॅकलेट का कोई खास मतलब नहीं होता। जो लड़कियां किसी के प्यार में नहीं होती, वह चॉकलेट डे मनाने के लिए अपने पुरुष दोस्तों, परिवार के पुरुषों को चॉकलेट देकर रिवाज पूरा करती हैं।

टोमो चॉकलेट (Tomo Choco)

यह केवल दोस्ती का प्रतीक होती है, खासतौर पर महिला दोस्तों के बीच दी जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें