Chhath Puja 2023: दिवाली और छठ पूजा के लिए लाखों लोग दिल्ली से यूपी, बिहार, बंगाल और झारखंड स्थित अपने घर जाते हैं। त्योहारों के दौरान रेलगाड़ियों में यात्रियों की संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है। इस कारण ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है। रेलगाड़ियां फुल होने के साथ ही विमान कंपनियां भी हवाई यात्रा का किराया दो से तीन गुना बढ़ा देती हैं। यही हाल छठ पूजा को लेकर है।
इस बार छठ पूजा 17 नवंबर से 20 नवंबर तक है। ऐसे में जिन लोगों को छठ पूजा के लिए घर वापसी करनी है और पहले से टिकट बुक नहीं करा पाए, उनके लिए रिजर्वेशन कन्फर्म मिलना मुश्किल हो गया है। दो महीने पहले से बुक कराए टिकट वेटिंग पर हैं। वहीं अब तो ट्रेनों में वेटिंग कन्फर्म न होने पर टिकट कैंसिल हो जाता है। इस कारण यात्री टिकट कराने के बाद भी यात्रा को लेकर संशय में हैं। जानिए छठ पूजा के दौरान ट्रेनों की स्थिति और विमान का किराया और कैसे वेटिंग ट्रेन टिकट होने पर यात्रा कर सकते हैं।