फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Children's Day 2023: बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने की बनाएं योजना, बजट में कराएं इन जगहों की सैर

Tue, 14 Nov 2023 09:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बाल दिवस पर बच्चों को घुमाने के लिए जगह - फोटो : istock
Children Day 2023 Celebration: दीपोत्सव की धूम के बीच 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जा रहा है। भारत में बाल दिवस खास मौका होता है। इस दिन बच्चों को खास महसूस कराया जाता है। उनके लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। स्कूल-कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम किए जाते हैं। बच्चों को तोहफे दिए जाते हैं। हालांकि इस बार दिवाली की छुट्टियों के कारण स्कूलों में अवकाश है। ऐसे में बच्चे इस वर्ष का बाल दिवस घर पर रहकर ही मना रहे हैं। 

बच्चे बाल दिवस को लेकर काफी उत्सुक होते हैं। उनकी उत्सुकता को बनाए रखने के लिए घर पर ही खास तरीके से बाल दिवस मना सकते हैं। दिवाली की छुट्टियां भी हैं, ऐसे में बच्चों को लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं। दो दिन की ट्रिप की योजना बनाएं और बाल दिवस के मौके पर सफर पर निकल जाएं। इस बार बाल दिवस गोवर्धन पूजा के दिन है। इसलिए ऐसी जगहों का चयन कर सकते हैं तो बच्चों को पसंद भी आएगी और त्योहारों के महत्व से परिचित कराएगी। दो दिन का ट्रिप है तो भाई दूज भी सफर के दौरान ही मना सकते हैं। 

त्योहार के मौके पर घूमने की योजना है तो बजट की फ्रिक न करें। ऐसी जगहों का चयन करें जहां कम पैसों में घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं बजट में बाल दिवस के मौके पर घूमने के लिए बच्चों की मनपसंद जगहों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 5
मथुरा - फोटो : self
गोकुल-बरसाना

गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर बाल दिवस भी मनाया जा रहा है। ऐसे में बाल दिवस पर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक कान्हा की नगरी मथुरा-वृंदावन हो सकती है। इन जगहों पर बच्चे श्रीकृष्ण के बाल रूप के बारे में जान पाएंगे। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करके गोवर्धन पूजा के महत्व को समझ पाएंगे और साथ ही इस साल का बाल दिवस हमेशा याद रखेंगे। गोकुल-बरसाना का सफर दिल्ली से 4-5 घंटे में तय कर सकते हैं। यहां ठहरने के लिए बजट में होटल, धर्मशालाएं मिल जाएंगी और खाने का खर्च भी अधिक नहीं होता है। महज पांच हजार में आप परिवार संग मथुरा-वृंदावन की सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ऋषिकेश - फोटो : Pexel
ऋषिकेश

बच्चों को हरिद्वार और ऋषिकेश भी घूमने के लिए जा सकते हैं। पहाड़ियों के बीच दिवाली के दीपों से आती जगमगाहट बच्चों को उत्साहित कर देगी। साथ ही शाम में गंगा आरती को देख बच्चों का मन प्रफुल्लित हो सकता है। यहां घूमने के लिए बहुत सारी जगहे हैं। मंदिरों के अलावा गंगा किनारे सुकून का वक्त बिता सकते हैं। कैंपिंग के लिए जा सकते हैं। यहां ठहरने और खाने का खर्च 1-2 हजार के अंदर ही रहेगा। ऋषिकेश के लिए हरिद्वार या देहरादून तक ट्रेन चलती है, जिसका टिकट बजट में मिल जाता है। बस या निजी वाहन से भी ऋषिकेश की यात्रा कर सकते हैं।

4 of 5
बनारस - फोटो : istock
वाराणसी

कुछ ही दिनों में बनारस में देव दीपावली मनाई जाएगी, जिसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। अगर भीड़भाड़ से बचना है तो बाल दिवस पर बच्चों को वाराणसी घुमाने ले जाएं। यहां देव दीपावली जैसा उत्सव इस दौरान भी जारी है। काशी विश्वनाथ मंदिर की सैर के साथ बच्चों को बनारस के घाटों, स्थानीय बाजारों और स्थानीय व्यंजनों का आनंद दिला सकते हैं। बनारस की यात्रा भी पांच हजार रुपये में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tajmahal - फोटो : Pexels
आगरा

अगर दो दिन की छुट्टी नहीं है तो बाल दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की सैर पर जा सकते हैं। दिल्ली से 4-5 घंटे की दूरी पर स्थित इस शहर में दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल स्थित है। ताजमहल घूमने के साथ ही मुगल गार्डन, पुराना किला और अन्य जगहों की सैर कर सकते हैं। आगरा के लिए बस, टैक्सी, ट्रेन आसानी से मिल सकती है। यहां घूमने के लिए एक दिन का समय काफी है और बजट में ट्रिप प्लान की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें