फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Tour: हसीन वादियों के बीच घूम आएं झारखंड की ये शानदार जगह, जीवन भर नहीं भूल पाएंगे

Mon, 23 Dec 2019 07:32 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
travel - फोटो : travel
झारखंड में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण यह राज्य मुख्यत: जंगलों से घिरा हुआ है। इस खूबसूरत परिवेश में प्रकृति की गोद में रहने का आनंद महसूस करते हैं। तो क्यों ना दिसंबर की छुट्टियां झारखंड में बिताई जाए! आइए, जानते हैं खूबसूरत पर्यटन स्थलों वाली एक शानदार जगह के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 7
पहाड़ों के बीच गुजरती ट्रेन (फाइल फोटो)
झारंखंड की राजधानी रांची के पास ही एक ऐसी जगह है, जहां आप खूबसूरत पहाड़ों के बीच हसीन वादियों का आनंद ले सकते हैं। पहाड़ों की खूबसूरती के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर की तरह झारखंड भले ही प्रसिद्ध न हो, लेकिन यह किसी से कम भी नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
पहाड़ और झील(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
हम बात कर रहे हैं नेतरहाट की। रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेतरहाट स्कूल को लेकर यह प्रसिद्ध रहा है, जबकि अन्य राज्यों में रहने वाले कम लोग ही जानते होंगे कि यहां की वादियां काफी खूबसूरत है। जंगल, पहाड़ और झरने नेतरहाट की खूबसूरती बढ़ाते हैं। आइए, जानते हैं यहां क्या कुछ है देखने लायक:

4 of 7
झरना
घाघरी झरना
नेतरहाट से चार किमी दूर यह जगह प्रसिद्ध पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां का घाघरी झरना प्रसिद्ध रहा है, जहां की प्राकृतिक सुंदरता के बीच पिकनिक मनाने का अपना अलग ही मजा है। 
विज्ञापन

5 of 7
सनराइज प्वाइंट(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pexels.com
यहां से देखें उगते सूरज का नजारा
नेतरहाआ के घने जंगलों के बीच सूर्योदय देखना पर्यटकों के लिए शानदार अनुभव रहता है। अगर आप नेतरहाट जाएं तो उगते सूर्य का आकर्षक नजारा देखना न भूलें। यह नयनाभिराम दृश्य आंखों में हमेशा के लिए घर कर जाते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
सनसेट प्वाइंट(सांकेतिक तस्वीर)
मंगोलिया प्वाइंट में ढलते सूरज को देखें
यहां मंगोलिया प्वाइंट से ढलते सूरज को देखना काफी आकर्षक होता है। एक ब्रिटिश लड़की थी मंगोलिया, जिसे मंत्रमुग्ध कर देने वाली बांसुरी की धुन बजाने वाले चरवाहे से प्रेम हो गया था। पिता के विरोध के बाद वह यहां से कूद गई थी और उसी के नाम पर इस सनसेट प्वाइंट का नाम मंगोलिया प्वाइंट पड़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रेन
कैसे पहुंचें:
नेतरहाट रांची से 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देश के कई प्रमुख स्टेशनों से रांची के लिए ट्रेनें उपलब्ध हैं। रांची से नेतरहाट बस या टैक्सी से आसानी से जा सकते हैं। रांची के लिए देश के सभी प्रमुख शहरों से हवाई सेवा भी उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें