फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय हैं तो आप भी कर सकते हैं विदेश यात्रा, इन 5 देशों में सस्ते में होगा ठहरना, खाना और रहना

Fri, 01 Nov 2019 05:57 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 8
विदेश यात्रा केवल किस्मत की नहीं इच्छाशक्ति की बात है। - फोटो : Tourist
विदेश घूमने का मन किसका नहीं करता। हर व्यक्ति चाहता है कि जीवन में एक बार वह सरहद पार किसी दूसरी दुनिया को देखे। इस सुंदर से ग्रह पर और भी देश हैं जहां की संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन जुदा है और वह उसका दीदार करे। दूसरे शहरों के इतिहास, इतिहास की निशानियों और कुदरत के दिए हुए अद्भुत नजारों का एक बार दीदार कर सके। लेकिन विदेश घूमने में सबसे बड़ी दिक्कत आती है पैसे की।

पैसा सबसे बड़ी समस्या बनता है क्योंकि परदेस जाने का खर्च हर किसी के बूते की बात नहीं होती। बावजूद इसके लोग विदेश घूमने का अपना सपना पूरा करने के लिए कई तरह से विदेश यात्रा करते हैं। आपको 5 ऐसे देशों के बारे में बताते हैं जहां जाकर ना केवल आप सुंदर नजारों, संस्कृतियों और इतिहास का दर्शन कर पाएंगे बल्कि यह यात्रा आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं उन 5 देशों के बारे में जहां आप बेहद सस्ते में घूम सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
भूटान दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शुमार है। - फोटो : Pixabay
भूटान 
भारत का पड़ोस और एक तरह से सटा हुआ देश दुनिया के नक्शे पर भले ही आर्थिक रूप से कमजोर और अभावग्रस्त देश हो लेकिन इसका भूगोल मानों प्रकृति ने इसे उपहार में दिया है। इस देश की सुंदरता का नजारा आप यहां जाकर ही कर सकते हैं। पूरी तरह से पर्यावरण और प्रकृति की गोद में बसा ये देश विश्व के सबसे सुंदर पर्यटन स्थलों में से एक है। आगे की स्लाइड में जानिए भूटान की करेंसी और भारतीय रुपए के अंतर के बारे में। 
 
विज्ञापन

3 of 8
भूटान प्रकृति का सबसे ज्यादा आदर करने वाला देश है। - फोटो : social media
यहां पर्यटन की संस्कृति इस तरह रची-बसी है कि देश की इकॉनॉमी का बड़ा हिस्सा भी इसी से आता है। भारत से भूटान जाने के लिए आप कलकत्ता से सीधी उड़ान ले सकते हैं। यहां एक मात्र एयरपोर्ट है पारो। कलकत्ता से भूटान के लिए यहां से आपको कई उड़ाने मिल जाएंगी।

आपको बता दें कि भूटान की करेंसी है भूटानीस Ngultrum। भारतीय रुपए में इसकी तुलना करें तो 1 रुपए की वैल्यू लगभग डेढ़ रुपए पड़ेगी यानी की जब आप एक रुपए खर्च करेंगे तो भूटानी करेंसी में यह आधा रुपए बढ़ जाएगा। इस तरह होटल में रुकने के खर्च से लेकर खाने-पीने का खर्च सस्ता ही पड़ेगा। अनुमान लगाएं तो आपको यहां ठहरने के लिए कम से कम 1000 रुपए और अधिकतम 2000 रुपए खर्च करना पड़ सकता है। 

4 of 8
श्रीलंका और भारत के संबंध सांस्कृतिक हैं। - फोटो : फाइल फोटो
श्रीलंका 
श्रीलंका भी एक तरह से भारत से सटा हुआ है। देश के दक्षिणी हिस्से से यह करीब है जबकि तमिलनाडु से तो यह और नजदीक है इसके अलावा भारत से श्रीलंका महज 3 घंटे में जा सकता है। यही नहीं कोच्चि से कोलंबो तक डायरेक्ट फ्लाइट वहीं एक वीकली ट्रेन भी चेन्नई से श्रीलंका जाती है।  यह एक खूबसूरत आईलैंड है। पर्यटन के लिहाज से श्रीलंका पूरी दुनिया की फेवरेट लिस्ट में है। यहां घूमने के लिए एक नहीं कई डेस्टिनेशंस हैं।  आगे की स्लाइड में जानिए श्रीलंका की करेंसी और भारतीय रुपए के अंतर के बारे में। 
 
विज्ञापन

5 of 8
श्रीलंका को प्रकृति ने अपार सुंदरता प्रदान की है। - फोटो : Pixabay.com
कोलोंबो प्रमुख  पर्यटन स्थल है जबकि इसके अलावा कैंडी, मटारा, कतरगामा, किरिंडा,सबरागामुवा, पांडुवसुवारा, दम्बाडेनिया, यापाहूवा कुरुनेगला जैसी जगहें आपको आकर्षित करेंगी। श्रीलंका का संबंध भारत से सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से भी है। ऐसे में रामायण कनेक्शन भी एक ऐसी जगह है जहां हर भारतीय का जाना बनता है।

इसके अलावा कैंडी हिल स्टेशन, ग्रीन पाथ ओवर व्यू, आठवां आश्चर्य सिगरिया, श्रीलंका की वर्ल्ड फेमस चाय है 'दिलमाह। जहां तक रुपए की बात करें तो इस समय भारतीय 100 रुपए की श्रीलंकाई वैल्यू 256.56 रुपए के आसपास बैठती है तो आप समझ सकते हैं कि वहां खाना-पीना और ठहरना बहुत सस्ता होगा। विदेश घूमने की लिस्ट में आप श्रीलंका को शामिल करना ना भूलें। 
विज्ञापन

6 of 8
पशुपतिनाथ मंदिर दुनिया में सर्वाधिक लोकप्रिय शिव मंदिर है। - फोटो : नेपाल टूरिज्म बोर्ड
नेपाल 
भारत और नेपाल के बीच की दूरियां ना के बराबर हैं। सांस्कृतिक रूप से भारत के बेहद करीब पहाड़ी देश नेपाल के साथ भारत के बेहद पुराने और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। नेपाल भी दुनिया के नक्शे पर पर्यटन देश के रूप में प्रसिद्ध है। पर्यटन यहां का प्रमुख आर्थिक आधार है। पहाड़ों, वादियों व कुदरती नजारे देखने लायक हैं। काठमांडू के अलावा यहां कई ऐसे टूरिस्ट स्पॉट हैं जहां कुदरत अपने सबसे सुंदर स्वरूप में है। नेपाल के लिए जहां आपको सीधी फ्लाइट दिल्ली से मिल सकती है वहीं बिहार के आसपास इलाकों से आप यहां बस से भी जा सकते हैं। यहां की करेंसी भी भारतीय रुपए में आधी है। भारतीय 1 रुपए की कीमत नेपाली रुपए में तकरीबन 62 पैसे है। जाहिर है यहां रहना, खाना-पीना और घूमना तुलनात्मक रूप से सस्ता ही पड़ेगा। 
विज्ञापन

7 of 8
कंबोडिया भारत की सांस्कृतिक संपदा का प्रतिनिधित्व करता है। - फोटो : Pixabay
कंबोडिया 
कंबोडिया की राजधानी काफी नायाब और आकर्षक है। इसमें जंगलों के साथ चमकदार लंबी ईमारतें भी हैं। आप प्रकृति के बीच होते हैं - दोस्ताना स्थानीय, सनसनाती मोटरसाइकिल और हलचल वाले ठेके। जब आप यहां से जाते हैं तो इस जगह का एक हिस्सा अपने साथ ले जाते हैं। यहां हॉस्टल में रहने का किराया 270 से 400 रुपये प्रति रात है। खाने का खर्च 100 से 600 रुपये आएगा। 

कहां घूमें
पारंपरिक खमेर वास्तुकला को देखने रॉयल पैलेस जाएं, तोल स्लेंग संग्रहालय में समय बिताएं, रूसी बाजार में बेहद सस्ते दामों पर कपड़े खरीदें, कंबोडिया के क्रूर इतिहास को दर्शाती किलिंग फील्ड का दौरा करें।
विज्ञापन

8 of 8
जॉर्डन इतिहास की सबसे खूबसूरत परछाई है। - फोटो : Pixabay.com
अम्मान 
जॉर्डन अब दुनिया भर के यात्रियों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। हालांकि अम्मान पेट्रा, वाडी रम या डेड सी जितना लोकप्रिय नहीं है। फिर भी मिडिल ईस्ट का अनुभव करने के लिए शहर में रोमन खंडहर और कॉफी हाउस हैं। यहां ठहरने के लिए हॉस्टल का किराया 500 से 900 रुपये प्रति रात आएगा। खाने का खर्च 200 से 700 रुपये आ सकता है। अगर आप स्थानीय फालाफल और हमस के फैन हैं, तो आप बहुत कम खर्च में अपना काम चला सकते हैं। 
 
कहां घूमें
अम्मान की सबसे ऊंची पहाड़ी पर स्थित किले की सैर करें, ग्रांड रोमन थिएटर पर सुबह -सुबह पहुंचकर बहतरीन फोटो खींचें, शानदार जॉर्डन संग्रहालय में सबसे पुराना मानव पुतला देखें, दारत अल-फनु संग्रहालय में जाकर अरब संसकृति को जानें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें