फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में करें कामाख्या मंदिर के दर्शन, जानें रूट और खर्च

Wed, 22 Mar 2023 12:24 AM IST
शिवानी अवस्थी कन्वर्जेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कामाख्या देवी मंदिर शक्तिपीठ - फोटो : amar ujala
Chaitra Navratri 2023: नवरात्रि में देवी मां की उपासना की जाती है।इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। इस मौके पर माता के प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों के दर्शन कर आप पूजा अर्चना कर सकते हैं। वैसे तो पूरे भारत में देवी मां के कई मंदिर हैं जो काफी लोकप्रिय और चमत्कारी माने जाते हैं, लेकिन माता सती के 52 शक्तिपीठों की महिमा अनोखी है। इन्हीं शक्तिपीठों में से एक असम के गुवाहाटी शहर में स्थित है। कामाख्या देवी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस शक्तिपीठ को लेकर मान्यता है कि यहाँ माता सती की योनि गिरी थी। इसलिए यहां पर माता की योनि स्वरूप की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कामाख्या देवी मंदिर से जुड़ी मान्यताओं के बारे में और नवरात्रि में कामाख्या देवी के दर्शन के लिए जाने के तरीकों और खर्च के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
कामाख्या देवा। - फोटो : अमर उजाला
कहाँ है कामाख्या देवी मंदिर? 

असम के कामरूप जिले के गुवाहाटी शहर में नीलाचल पहाड़ी पर माता सती के सबसे शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक कामाख्या देवी मंदिर स्थित है । यह मन्दिर नाव के आकार में बना है, जिसे तीन चैंबर में बांटा गया है। जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्ति पाने के इच्छुक कई पुरुषों और महिलाओं ने इस प्राची मंदिर में देवी मां की कृपा प्राप्त की है। देवी के अन्य मंदिरों की तरह कामाख्या देवी मन्दिर भी पहाड़ी पर है, जिसकी चढ़ाई के लिए उचित शुल्क पर बुजुर्गों को पालकी की सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
फ्लाइट से गुवाहाटी - फोटो : Social Media
कामाख्या देवी मंदिर कैसे पहुंचे? 

फ्लाइट- अगर आपके पास समय कम है तो फ्लाइट से गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुँच कर कामाख्या मंदिर के लिए जा सकते हैं। गुवाहाटी एयरपोर्ट से मंदिर लगभग 20 किमी दूर स्थित है। 

4 of 5
ट्रेन से कामाख्या मंदिर का सफर - फोटो : Pixabay
ट्रेन- इसके अलावा ट्रेन से सफर कर रहे हैं तो शहर मे ही कामाख्या स्टेशन है। हालांकि दूर दराज के सभी शहरों और महानगरों से आने वाली ट्रेन गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। यहाँ से आप कामाख्या देवी मंदिर का रास्ता तय कर सकते हैं ।

स्थानीय परिवहन- रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 8 किमी है । स्टेशन से ही आपको ऑटो, टैक्सी और बस मिल जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कामाख्या मंदिर - फोटो : PTI
कामाख्या देवी के सफर का खर्च

दिल्ली से गुवाहाटी का फ्लाइट टिकट नवरात्रि से एक हफ्ते पहले तक आपको 4 से 6 हजार में मिल जायेगा । ट्रेन के टिकट के लिए 800 से 4000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं । वहाँ ठहरने के लिए 800 से 2000 में अच्छे होटल में कमरा, धर्मशाला और बजट में खाने की व्यवस्था रहेगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें