फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपिंग पर जाने का कर रहे हैं प्लान तो ध्यान रखें ये बातें

Thu, 11 Jul 2019 03:06 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
camping - फोटो : Pixabay
आजकल युवाओं में किसी हिल स्टेशन पर जाकर कैंपिंग करने का क्रेज काफी देखने को मिल रहा है। कोई अपने पार्टनर के साथ, कोई अपने दोस्तों के साथ तो कोई अपने परिवार के साथ कैंपिंग करने जाता है। एक जगह को एक्सप्लोर करने के लिए कैंपिंग अच्छा आइडिया है, लेकिन इस दौरान सतर्क रहने की भी जरूरत है। 
विज्ञापन

2 of 7
camping - फोटो : Pixabay
-आप जिस जगह पर कैंपिंग के लिए जा रहे हैं, कोशिश करें अंधेरा होने से पहले वहां पहुंचकर अपने टेंट लगा लें। 

-कैंप हमेशा सुरक्षित जगह पर लगाएं। जिस जगह पर कैंप लगाएं उसके आसपास की जमीन चेक कर लें। अच्छे से देख लें कि अचानक बारिश होने पर आपके कैंप को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 7
camping - फोटो : Pixabay
-कैंप के लिए ऐसी जगह चुनें, जहां खुला स्पेस हो। 

-बोन फायर टेंट से दूर करें, जिससे आग लगने का खतरा न हो।

4 of 7
camping - फोटो : Pixabay
-बॉन फायर के लिए पत्थर से बने सर्फेस को चुनें। यहां से आग फैलने की गुंजाइश नहीं रहती।

-जंगली जानवरों से बचने के लिए फ्लैशलाइट का इस्तेमाल करें। फ्लैशलाइट की रोशनी शिकार पर निकले जानवरों को दूर रखती है।
विज्ञापन

5 of 7
ooty - फोटो : instagram
-हल्के रंग के कपड़े पहनें। इससे कीड़े आपसे दूर रहेंगे।

-कैंपिंग के दौरान परफ्यूम या कोलोन लगाना अवॉइड करें।
विज्ञापन

6 of 7
camping - फोटो : Pixabay
-खाना खाने के बाद बचे हुए खाने को खुले में न छोड़ें। इससे वहां कोई जानवर आ सकता है।

-जिन बर्तनों में खाना बनाया उन्हें भी खुले में न छोड़ें। बर्तनों को साफ करके पैक कर के रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
travel - फोटो : travel
-जिस जगह पर कैंपिंग करने जा रहे हैं, वहां के जहरीले पौधों की जानकारी ले लें और उनसे सतर्क रहें।

-नदी और झरने का पानी भले ही कितना भी साफ क्यों न लग रहा हो, इसे पीने की गलती न करें। इसमें कई तरह के कीटाणु भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें