फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टनर संग तारों की छांव में बिताना है समय, ऊटी में ट्रांसपैरेंट टेंट के साथ ये मुराद होगी पूरी

Thu, 11 Jul 2019 01:15 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
crest valley - फोटो : crest valley
शहर की भीड़भाड़ से दूर नेचर के बीच कुछ पल सुकून के बिताने के लिए कैंपिंग एक अच्छा ऑप्शन है। यूं तो देश में कैंपिंग के लिए बहुत सारी फेमस जगह हैं, लेकिन ऊटी की ये कैंपसाइट अलग है। घने जंगलों के बीच एक पारदर्शी गुब्बारे जैसे टेंट में पार्टनर या दोस्तों संग एक रात गुजारने का अनुभव आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
ooty - फोटो : Instagram
ऊटी दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां के घने जंगल और पहाड़ों का खूबसूरत अनुभव करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इनके बीच में कुछ वक्त गुजारना होगा।यहां की क्रेस्ट वैली बहुत मशहूर है । 
विज्ञापन

3 of 5
ooty - फोटो : instagram
जरा सोचिए भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल निकालकर तारों के नीचे सोना कैसा होगा? सोचकर ही इतना अच्छा लग रहा है, तो वहां जाकर तो मजा ही आ जाएगा। ये टेंट पारदर्शी गुब्बारे की तरह होते हैं। खूबसूरत पहाड़ियों के बीच इन सभी टेंट को अलग अलग जगहों पर लगाया गया है, जिससे आपकी गोपनीयता बनी रहेगी। यहां आए लोगों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा जाता है।

4 of 5
ooty
इस पारदर्शी टेंट में एक डबल बेड, दो चेयर और एक टेबल होती है। यहां पर एक रात गुजारने के लिए आपको 4500 रुपये खर्च करने होंगे। कैंपिंग के अलावा भी यहां बहुत सारी एक्टिविटी होती है। आप यहां ट्रैकिंग, हाइकिंग, साइकलिंग और तीरंदाजी का भी मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
अगर आप इस खूबसूरत जगह का अनुभव लेना चाहते हैं तो सड़क, रेल और हवाई यात्रा में से किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं। अगर आप सड़क मार्ग से जाने का प्लान कर रहे हैं तो ऊटी के सबसे करीब कोयम्बटूर शहर है। अगर ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो कोयम्बटूर और मेट्टुपालयम नजदीक रेलवे स्टेशन हैं। हवाई सफर के जरिए इस यात्रा पर आना चाहते हैं तो आपको कोयम्बटूर एयरपोर्ट से आना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें