फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम पैसों में करवाना चाहते हैं प्री वेडिंग शूट, दिल्ली से कुछ घंटे की दूरी पर ये 4 जगह सबसे परफेक्ट

Sat, 13 Jul 2019 06:31 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
pre wedding photoshoot - फोटो : pixocity instagram
कहते हैं जोड़ियां स्वर्ग में ही तय हो जाती हैं, लेकिन इन्हें खूबसूरत तो धरती पर ही बनाया जाता है। पिछले कुछ सालों में शादी के फंक्शन में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। अब लोग थीम वेडिंग से लेकर डेस्टिनेशन वेडिंग का चलन काफी बढ गया है। वहीं प्री वेडिंग फोटोशूट कराना तो मानों जैसे कंपलसरी हो गया है। अगर आप भी प्री वेडिंग का प्लान कर रहे हैं और यह सोचकर कंफ्यूज है कि आखिर कहां शूट किया जाए तो आपकी ये टेंशन हम थोड़ी कम कर देते हैं।

फोटोशूट कराने के लिए मानसून का समय परफेक्ट है। जिन जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो इस मौसम में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती हैं। बारिश के बाद यहां के प्रकृतिक नजारें आपकी एलबम को कंप्लीट कर देंगे। आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप सस्ते में अच्छा फोटोशूट करा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बारिश में ताजमहल का नजारा - फोटो : अमर उजाला
आगरा
आगरा का ताजमहल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। फोटोशूट के लिए इससे अच्छी जगह क्या होगी। आपके प्यारे लम्हों को कैद करने के लिए प्यार की निशानी कहे जाने वाला ताज महल बेस्ट ऑप्शन है। ताज महल के साथ ही आप आगरा की दूसरी जगहों पर भी फोटोशूट कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
udaipur
उदयपुर
झीलों की नगरी उदयपुर प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन में से एक है। यहां झील से लेकर महल, किले, पहाड़ सब कुछ है। फोटोशूट के हिसाब से यहां कई ऐतिहासिक स्थल हैं।  मानसून के ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।
 

4 of 6
orchha - फोटो : File Photo
ओरछा
इस लिस्ट में पहला नाम है मध्यप्रदेश के ओरछा का। बैतरणी या बेतवी नदी के किनारे बहुत सारी साइट्स हैं जहा आर एक शानदार फोटोशूट करा सकते हैं। अगर आप किसी शांत-सुंदर और ऐतिहासिक जगह पर कम बजट में फोटोशूट करना चाहते हैं तो ओरछा जरूर जाएं। यहां पहुंचने के लिए दिल्ली, ग्वालियर और वाराणसी से बस सेवा भी है। ओरछा का नजदीकी एयर पोर्ट है खजुराहो। यह एयरपोर्ट दिल्ली सहित देश के बड़े शहरों से फ्लाइट से जुड़ा है। ओरछा का नजदीकी रेलवे मुख्यालय है झांसी।
विज्ञापन

5 of 6
udaipur
जयपुर
फोटोशूट के लिहाज से जयपुर भी अच्छा ऑप्शन है। यहां भी आपको एक से बढ़कर एक लोकेशन मिल जाएंगी। यहां आप जल महल, मानसागर झील, आमेर फोर्ट और कनक वृंदावन में फोटोशूट करा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
goa beach party - फोटो : file photo
गोवा
बीच पर फोटो क्लिक कराना ज्यादातर सभी को पसंद होता है। यहां बेहतरीन सनराइज और सनसेट पॉइंट्स पर जाकर आप अच्छी तस्वीरें कैद कर सकते हो। जब बात गोवा की होती है तो सभी के दिमाग में बीच आते हैं, लेकिन इसके अलावा यहां चर्च और कई किले भी हैं जहां आप फोटोशूट कर सकते हैं। फोटोशूट के लिए वागातोर बीच, कोलोम्ब बीच, दूधसागर फॉल्स, चपोरा फोर्ट और कैथेड्रल चर्च बेस्ट लोकेशन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें