फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की पांच पसंदीदा 'रोमांटिक डेस्टिनेशन', जहां जरूर जाना चाहिए आपको पार्टनर के साथ

Tue, 24 Sep 2019 11:16 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
आप अक्सर फिल्मी पर्दे पर दिखाए गए हीरो-हीराइन के रोमांस को देखकर सोचते होंगे कि काश हम भी अपने पार्टनर के साथ इतने खूबसूरत जगह पर रोमांटिक समय बिता पाते। हालांकि, दुनिया में कहीं भी जाना मुश्किल थोड़ी है। बस आपको जगह के बारे में जानकारी होनी चाहिए, जहां पहुंचकर आपको पछतावा न हो। आगे की स्लाइड्स में जानें उन जगहों के बारे में जहां फिल्मी सितारों ने बड़े पर्दे पर फिल्माया है रोमांस। ये बॉलीवुड की पसंदीदा जगह मानी जाती हैं। आप भी छुट्टियों में यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्राग
प्राग यूरोप का सबसे रोमांटिक शहर है। प्राग में वल्तावा द्वीप, प्राग के तटबंध, बगीचे, Novy svet की सुरमयी गलियां, ओपेरा में लॉज, पुरानी कार या घोड़ा गाड़ी में सवारी जरूर करें। शादीशुदा लोगों के लिए प्राग हनीमून मनाने की जबरदस्त जगहों में से एक है। फिल्म रॉकस्टार की ज्यादातर शूटिंग प्राग में हुई हैं, जहां की सड़कों पर रणबीर कपूर ने अभीनेत्री के साथ खूब रोमांस किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
मॉरिशस 
प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन ने अपने यात्रा वृतांत ‘फॉलोइंग द इक्वेटर’ में लिखा है कि मॉरिशस को देखकर विचार आता है कि पहले मॉरिशस बना और फिर स्वर्ग। यहां के झरने और बीच किसी जन्नत से कम नहीं है। इंडियन पासपोर्ट के साथ यहां 90 दिन तक रूक सकते हैं। पार्टनर के साथ खास समय बिताने के लिए ये सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। 

4 of 6
दार्जिलिंग
खूबसूरत वादियां और चाय के बागान और चारों तरफ फैली हरियाली जब फिल्म बर्फी में देखी तो कई पार्टनर के बकेट लिस्ट में दार्जिलिंग शामिल हो गया। 'क्वीन ऑफ हिल्स' के नाम मशहूर दार्जिलिंग अपनी खूबसूरती से पर्यटकों को आकर्षित करती है। कंचनजंगा से सूर्योदय, टाइगर हिल्स और टॉय ट्रेन बहुत कुछ है का लुत्फ लें। 
विज्ञापन

5 of 6
स्विटजरलैंड
लोग भले किसी जगह का नाम जाने या न जानें स्वीट स्विटजरलैंड के बारे में बच्चा-बच्चा जानता है। फिल्म डीडीएलजे में जब बॉलीवुड किंग शाहरुख खान स्विटजरलैंड में रोमांस करते हुए नजर आए तो स्विटजरलैंड भारतीयों के मन में बस गया। स्विटजरलैंड एक ऐसा देश है जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यूरोप के इस छोटे से देश में कई टूरिस्ट स्पॉट हैं। जैसे कि जरमैट, मांट्रेक्स शहर, नेशनल पार्क जर्नेज जहां के नजारे देखते बनते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑस्ट्रेलिया
फिल्म दिल चाहता है में  ऑस्ट्रेलिया के लोकेशंस को देखा तो सभी को लगा इतनी खूबसूरती भी कहीं होती है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया को ख्वाबों से भी ज्यादा सुंदर कहा जाता है। देश का पूरा इलाका आइलैंड से मेनलैंड और घने जंगलों तक फैला हुआ है, जो तमाम अनोखे जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों का घर भी है। वहीं, देश के शहरी इलाके काफी भव्य और आकर्षक हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें