फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Birthday Celebration Places: जन्मदिन पर घूमने का है मन तो इन बेहतरीन जगहों पर करें दोस्तों संग सफर

Sun, 30 Jul 2023 02:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दोस्तों संग जन्मदिन ट्रिप - फोटो : pixabay
भारत में घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। कहीं आप रोजमर्रा के जीवन से आराम और सुकून के लिए जा सकते हैं तो कहीं पार्टनर संग वक्त बिताने या हनीमून के लिए जा सकते हैं। परिवार और दोस्तों से साथ घूमने के लिए भी बहुत सारे खूबसूरत और मजेदार पर्यटन स्थल हैं। इन जगहों पर आप मौके और मौसम के मुताबिक जा सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां आप जन्मदिन मनाना चाहते हैं तो भी कई विकल्प मौजूद हैं। कम पैसों में दोस्तों, परिवार या करीबियों के साथ इस बार अपने जन्मदिन पर किसी रेस्टोरेंट, पब या घर पर पार्टी करने के बजाए ट्रिप प्लान कर लें। इससे आपका जन्मदिन तो यादगार बनेगा ही, साथ ही अपनों संग अच्छा वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा। अगली स्लाइड्स में जानिए दोस्तों के साथ इस जन्मदिन पर कहां घूमने जा सकते हैं आप।
विज्ञापन

2 of 5
दोस्तों संग जन्मदिन ट्रिप - फोटो : iStock
मसूरी

मार्च महीने में जन्मदिन है तो दोस्तों संग पहाड़ी इलाके की तरफ रुख कर सकते हैं। बजट में यात्रा के लिए मसूरी बेहतरीन विकल्प है। यहां जन्मदिन से एक दिन पहले पहुंच जाएं और बर्थ डे पर पूरा दिन मस्ती करें। आप दिल्ली से कार, देहरादून के लिए ट्रेन या बस से मसूरी जा सकते हैं। यहां वाॅटर फाॅल, स्थानीय बाजार और किसी खूबसूरत व्यू वाले रेस्तरां पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दोस्तों संग जन्मदिन ट्रिप - फोटो : अमर उजाला
आगरा

दोस्तों या पार्टनर संग जन्मदिन मनाने के लिए आप आगरा भी जा सकते हैं। दिल्ली से ट्रेन के जरिए लगभग दो से तीन घंटों में आगरा पहुंच कर उसी दिन वहां के दार्शनिक स्थल घूम सकते हैं और रात तक वापसी भी कर सकते हैं। अपनी कार से भी यहां जाया जा सकता है। आगरा में ताज महल के अलावा आप लाल किला, फतेहपुर सीकरी भी घूम सकते हैं।

4 of 5
दोस्तों संग जन्मदिन ट्रिप - फोटो : facebook
ऋषिकेश

जन्मदिन के ट्रिप पर सुकून और आस्था दोनों का आनंद लेने के लिए आप ऋषिकेश भी जा सकते हैं। यहां जन्मदिन वाले दिन सुबह गंगा स्नान के साथ अपने दिन की शुरुआत करें। यहां के खूबसूरत नजारों का आनंद लें। मंदिरों के दर्शन और कैंपिंग कर सकते हैं। शाम में दोस्तों संग गंगा किनारे चिल करने के लिए भी यह जगह बेहतरीन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
औली - फोटो : Pixabay
औली

मार्च में जन्मदिन है तो औली खास मौके और मौसम के मुताबिक बेहतर विकल्प है।  दिन में यहां घूमने के लिए निकलें और शाम में दोस्तों के साथ औली में एक अच्छा होटल बुक कर रूम की बालकनी में इकट्ठा होकर पार्टी कर सकते हैं। केक कट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें