राजकीय बौद्ध संग्रहालय।
- फोटो : अमर उजाला।
राजकीय बौद्ध संग्रहालय
गोरखपुर जिले में रामगढ़ ताल क्षेत्र में राजकीय बौद्ध संग्रहालय स्थित है, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। संग्रहालय की स्थापना 1987 में हुई थी। इस म्यूजियम में पाषाण काल से लेकर मध्यकाल तक की पुरातात्विक वस्तुएं हैं। यहां पत्थर की वस्तुएं, कांस्य की मूर्तियां, धातु की वस्तुएं, टेराकोटा, मिट्टी के बर्तन, पांडुलिपियां, हाथी दांत, लघु चित्र और पंचमार्क सिक्के प्रदर्शित होते हैं।